Bihar Election 2025 Live Updates: 'मोदी जी ने जो किया है, वह इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ', बिहार में बोले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में एक रैली में कहा, "जब मैं ढाई साल मुख्यमंत्री था, तब विकास की एक लहर चली थी. हमारे देवेंद्र जी इस विकास को जारी रखे हुए हैं, क्यों? क्योंकि हमें मोदी जी का समर्थन प्राप्त है. यह डबल इंजन की सरकार है और इसीलिए बिहार में भी डबल इंजन की सरकार है, जिसे और मजबूत करना होगा. बिहार विकास कर रहा है क्यों? डबल इंजन वाली सरकार की वजह से. मोदी जी ने बिहार के विकास के लिए ₹13.5 लाख करोड़ दिए हैं. मोदी जी ने जो किया है, वह इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ और इसीलिए डबल इंजन वाली सरकार ने बिहार को आगे बढ़ाया है. आज बिहार विकास कर रहा है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार में सड़क, रेलवे, बिजली, बुनियादी ढाँचे आदि कई परियोजनाओं के लिए धन आवंटित किया है, और ये सारा धन राज्य के विकास पर खर्च किया जा रहा है. अगर लालू जी सत्ता में होते, तो ये ₹13.5 लाख करोड़ अलग तरीके से खर्च किए जाते; केवल एक छोटा सा हिस्सा ही इस्तेमाल किया जाता, और बाकी, आप जानते हैं, कहाँ खर्च होता. परिवार बिना कुछ दिए ही इसे अपनी जेब में रख लेते लेकिन जब मोदी जी एक रुपया भेजते हैं, तो हर एक रुपया आखिरी व्यक्ति तक पहुंचता है.