'आजादी की लड़ाई में RSS का कोई योगदान नहीं था', बोले- तेज प्रताप यादव

Bihar Chunav 2025 Latest News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राज्य में जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं. भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने कल उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात के कई मायने निकाले गए हैं जिनमें से एक उनका NDA से आरा सीट के लिए टिकट है. वहीं, चुनाव आयोग ने भी अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है.

Bihar chunav live updates

Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो गई है. चुनावी तैयारियों की समीक्षा, नेताओं की रैलियां और नए ऐलान लगातार सुर्खियों में हैं. आज बिहार में कई अहम घटनाक्रम होने वाले हैं, जो आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अहम होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का सितंबर के आखिर में बिहार दौरा तय माना जा रहा था यानी आ वे बिहार जा सकते हैं. भोजपुरी एक्टर पवन सिंह भी विधानसभा चुनाव में आरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसी अटकले तेज हो गई है. 30 सितबंर को उन्होंने पहले RSLM के उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी. इसके बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी उन्होंने मुलाकात की थी. इन मुलाकातों से अभिनेता के NDA में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है.

विज्ञापन

जारी हुई बिहार की फाइनल लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन ने अपनी अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में पटना में वोटर्स की गिनती 1,36,000 बढ़ गई है. अब बस चुनावों की तारीख का ऐलान होना बाकि है. कयास लगाए जा रहे हैं कि 7 अक्टूबर को तारीखों की घोषणा हो जाएंगी. वहीं, मतदान छठ के बाद होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

आइए आज बिहार में होने वाले कार्यक्रमों और घटनाक्रमों से जुड़ी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के पटना में किया गया रावण के पुतले का दहन, लोगों की भारी भीड़

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के पटना में गुरुवार शाम को विजयदशमी के पर्व पर रावण के पुतले का दहन किया गया. इस दौरान लोगों की काफी संख्या में भीड़ रही.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'आजादी की लड़ाई में RSS का कोई योगदान नहीं था', बोले- तेज प्रताप यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, ' आजादी की लड़ाई में RSS का कोई योगदान नहीं था'. महात्मा गांधी के साथ क्या हुआ था, वह सभी लोग जानते हैं. हम गांधीवादी लोग हैं...'.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार की जनता को मिला एक और चुनावी तोहफा

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दशहरे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्य के अंशदान के तहत 10219 करोड़ रुपए की राशि दी है, जिससे विकास कार्यों में तेजी होगी. नवरात्रि के शुरुआती में पीएम ने पहले GST में टैक्स की दरें कम करके देशवासियों को बड़ा उपहार दिया था और अब बिहार को 10,219 करोड़ रुपए की टैक्स डिवॉल्यूशन राशि प्रदान की है.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: दशहरे के मौके पर अचानक JDU ऑफिस पहुंचे सीएम नीतीश कुमार.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पहली बार कब लड़ा था चुनाव?

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की काराकाट सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में पहली बार चुनाव लड़ा था.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: आरा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सुपरस्टार पवन सिंह आरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. हाई प्रोफाइल मीटिंग के बाद लगाए जा रहे हैं क्यास.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पवन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पवन सिंह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने बोला इससे वोटों का डिवीजन रुकेगा. पिछली बार शाहबाद में वोटों का बटवारा हुआ था, इससे ये परेशानी हल हो गई है.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'ये वोटर लिस्ट गंगा के जल जैसी पवित्र' बिहार SIR पर बोले- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

बिहार SIR पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 'जो जिनका गलत नाम था, मरे हुए थे, दोहरा नाम था सब काटा गया है। ये वोटर लिस्ट गंगा के जल जैसे पवित्र बनकर आया है और ये जो चुनाव होगा बहुत निष्पक्ष तरीके से होगा'.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'सुप्रीम कोर्ट इस मामले को देख रहा है' बिहार SIR पर बोले कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट इस मामले को देख रहा है और हम इंतजार करेंगे कि 5 तारीख को क्या दिशा-निर्देश आते हैं'.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: JDU नेता केसी त्यागी ने की जारी वोटर लिस्ट की सराहना

JDU नेता केसी त्यागी ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उन्हीं के आदेश पर चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को सूीचित करके यह कार्य किया है और हम इसकी सराहना करते हैं. विपक्ष के आरोप बेबुनियाद है'.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: वोटर लिस्ट पर चिराग पासवान ने दिया विपक्ष को जवाब

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: मतदाता सूची जारी होने के बाद चिराग पासवान ने न्यूज 24 से खास बातचीत में बताया कि वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष सिर्फ तंज कस्ती है. उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं है जो इन बातों का सच साबित कर सके.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: एक्टर पवन सिंह की घर वापसी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: एक्टर पवन सिंह बीजेपी के थे और रहेंगे. बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि पवन सिंह हमेशा से बीजेपी के थे. अब उन्हें उपेंद्र कुशवाहा का आशीर्वाद भी मिल गया है. विधानसभा चुनाव के लिए वे सक्रिय NDA कार्यक्रता के रूप में काम करेंगे.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सम्राट चौधरी पर हो कार्रवाई की मांग कर रहे प्रशांत किशोर

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. पत्र में आरोप लगाया गया है कि सम्राट चौधरी ने 1995 के लौना परसा नरसंहार मामले में खुद को नाबालिग दिखाने के लिए गलत दस्तावेज पेश किए. इस नरसंहार में कुशवाहा समुदाय के छह लोग मारे गए थे.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: नई वोटर लिस्ट में इन 6 इलाकों से घटे मतदाता

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:

मधुबनी में मतदाता संख्या में 2,66,900 की कमी हुई.

पूर्वी चंपारण में मतदाता संख्या में 7,834 की कमी दर्ज की गई.

सीतामढ़ी में मतदाता संख्या में 1,77,474 की कमी हुई.

सुपौल में मतदाता संख्या में 1,03,675 की कमी हुई.

किशनगंज में मतदाता संख्या में 1,04,488 की कमी हुई.

पूर्णिया में मतदाता संख्या में 1,90,858 की कमी हुई.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पटना में बढ़े मतदाता

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: फाइनल लिस्ट में पटना में 1 लाख से ज्यादा वोटर शामिल हुए. जल्द चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'बिना नमक की दाल नहीं बन पाएगी' बिहार में सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने News 24 से बात करते हुए कहा कि SIR को लेकर बहुत से दलों ने बहुत सी बातें कही, लेकिन आज जब फाइनल आंकड़े आ गए हैं] तो किसी के पास कहने के लिए कुछ भी ठोस नहीं है. यह एक सतत प्रक्रिया है जिसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की गई. इस दौरान उन्होंने बिहार में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि 'बिना नमक की दाल नहीं बन पाएगी और उनकी भूमिका नमक की है, उचित मात्रा में नमक को स्थान देना जरूरी है'. प्रशांत किशोर के आरोपों पर कहा कि जिन पर आरोप लगे हैं, वह उसका जवाब देने में सक्षम है, लेकिन इसकी टाइमिंग पर उन्हें जरूर सवाल करना है और यह पूछना है कि क्या ये आरोप चुनाव को ध्यान में रखते हुए लगाए गए हैं. LJP MP शांभवी चौधरी पर लग रहे आरोपों पर पासवान ने कहा कि उन पर जो आरोप लगे हैं उसका जवाब देने के लिए वह सक्षम है. उन पर सांसद के रूप में आरोप नहीं हैं.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'महागठबंधन में महाफूट है.' बिहार चुनाव को लेकर शाहनवाज हुसैन का बयान

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 'बिहार में महागठबंधन में महाफूट है, RJD कांग्रेस से ज्यादा सीटे मांग रही है. उसके गठबंधन और सीट मांग रहे हैं. RJD को मुख्यमंत्री उम्मीदवार तक मानने को तैयार नहीं हैं, तो पूरी तरह से महागठबंधन में पूरी तरह से फूट हो गई है. चुनाव से पहले वो तनाव में हैं, तो वो क्या चुनाव लड़ेंगे?"

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: CM नीतीश कुमार गर्दनीबाग में दर्शन करने के लिए पहुंचे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दुर्गा पूजा समिति ठाकुरबाड़ी रोड गर्दनीबाग में दर्शन करने के लिए पहुंचे.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा 'हम NDA उम्मीदवार के साथ जीतेंगे'

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर कहा, 'एक बार सीट शेयरिंग हो जाए ये तमाम ऐसे विषय है, जो हमारे केंद्रीय संसदीय बोर्ड में पड़े हुए हैं. जिस पर अंतिम फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड को लेना है और मुझे लड़ना चाहिए या नहीं सारे मत उनके पास आ गए हैं. पहले ये स्पष्ट होना चाहिए कितनी सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चुनाव लड़ रही है. गठबंधन का क्या स्वरूप होने वाला है. सीटों की संख्या ही नहीं बल्कि सीटों का चयन भी होना प्राथमिकताओं में से है. तो ऐसे विषय में स्पष्टता आएगी उसी के साथ ये भी स्पष्ट हो जाएगा कि मैं विधानसभा का चुनाव लड़ रहा हूं कि नहीं या मेरी पार्टी में से कौन से सांसद विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे?.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: उपेन्द्र कुशवाह के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे पवन सिंह

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह मंगलवार को दिल्ली में उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए पहुंचे हैं.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: उपेंद्र कुशवाहा के छुए पैर

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: एक्टर पवन सिंह ने छुए उपेंद्र कुशवाहा के पैर. डेढ़ घंटे लंबी बैठक के बाद दूर हुए पुराने गिले-शिकवे.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में आज नई वोटर लिस्ट दोपहर 3 बजे तक होगी जारी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: चुनाव आयोग आज 3 बजे जारी करेगा फाइनल मतदाता सूची.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: कुशवाहा के घर पहुंचे पवन सिंह

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में नया मोड़ आ सकता है. उपेंद्र कुशवाहा के घर उनसे मिलने पहुंचे एक्टर पवन सिंह. NDA में शामिल होने की लगाई जा रही अटकलें.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: नई लिस्ट में कैसे जुड़वाएं नाम?

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अगर नई लिस्ट में भी आपका नाम नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है चुनाव आयोग ने इसके लिए भी ऑपशन दिया हुआ है. इसके लिए मतदाता फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भर सकते हैं.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: आज जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग आज जारी करेगा अंतिम मतदाता सूची.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: जिसने हराया उससे मिलने पहुंचे पवन सिंह

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सालभर पहले लोकसभा चुनाव में जिस नेता ने पवन सिंह को हराया था. आज उसी उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने पहुंच रहे हैं भोजपुरी एक्टर.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भोजपुरी एक्टर की NDA में एंट्री?

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की बीजेपी में एंट्री हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, आज उनकी मुलाकात उपेन्द्र कुशवाहा से हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ