मानवाधिकार आयोग ने समस्तीपुर DM-SP से मांगी रिपोर्ट

Bihar Chunav 2025 Latest News : बिहार में चुनावी माहौल गर्म है. 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान हो गया है. अब दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को किया जाएगा. बीते दिन चुनाव प्रचार भी थम गया है.

Bihar Chunav 2025 LIVE

Photo Credit- News24GFX

Bihar Vidhan Sabha Chunav Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में चुनाव होना है. बिहार की राजनीति के लिए इलेक्शन कमीशन ने तीन तारीखें दीं। इसमें पहली तारीख 6 नवंबर की थी, जिसमें पहले चरण का मतदान हो चुका है. इसके बाद अब दूसरी तारीख कल यानी 11 नवंबर है, जिसमें अगले और दूसरे चरण का मतदान किया होगा. वहीं, बिहार में किसकी सरकार आएगी, इसके लिए 14 नवंबर को काउंटिंग की जाएगी. दूसरे चरण के मतदान से पहले बिहार में सभी पार्टियों ने जमकर रैलियां कीं. 10 नवंबर की शाम को दूसरे चरण के मतदान का चुनाव प्रचार भी थम गया. बिहार चुनाव के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Bihar Chunav 2025 LIVE: मोकामा में फिर सियासी हलचल, मतगणना के दिन विशेष कार्यक्रम, NDA खेमे में उत्साह चरम पर

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार की सियासत के केंद्र में रहने वाली मोकामा विधानसभा एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह न तो चुनावी बयानबाजी है और न ही किसी सियासी टकराव की, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और आपसी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास है. 14 नवंबर 2025, यानी मतगणना के दिन, मोकामा विधानसभा परिवार की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन पटना के 1 माल रोड स्थित स्थल पर होगा. जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों को आमंत्रित किया गया है. हालांकि मोकामा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद कांटे का बताया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय नेतृत्व और समर्थक खासे कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं. इस आयोजन को लेकर बड़े पैमाने पर भोज और स्वागत कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत न्योता भेजा जा चुका है. राजनीतिक हलकों में इस आयोजन को NDA खेमे के आत्मविश्वास और संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. मतगणना के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन अपने आप में एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है कि मोकामा में NDA कार्यकर्ता पहले से ही जीत के मूड में हैं.

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद पर साधा निशाना, बोले हमको कन्फ्यूज और डिफ्यूज दिखती है

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 'तेजस्वी जनवरी से मेनिफेस्टो जारी कर रहे है. यह अराजकता और भ्रष्टाचार के लिए जाने जाते हैं. गांव कदर कैसा है चुनाव हारने के डर से इलेक्शन कमीशन पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर, गृह मंत्री के ऊपर आरोप लगा रहे हैं. पूरी तरह दिखता है राष्ट्रीय जनता दल कहीं लड़ाई में नहीं है. राहुल गांधी अभी से वोट चोरी बताने लगे हैं. जहां तक विकास की बात है 2000 से लेकर 2020 तक सड़कों को देखा जाए 8000 किलोमीटर सड़क भी नहीं था. वहां लगभग डेढ़ लाख किलोमीटर सड़क है विकास पर बात होनी चाहिए. 2005 में बिजली कनेक्शन मात्र 17 लाख लोगों तक बिजली कनेक्शन था. आज की तारीख में 2 करोड़ 14 लाख लोगों के घर में है बिजली है. बिहार में पानी की व्यवस्था नहीं थी. आज लगभग पंचायत 99 प्रतिशत हाउसहोल्ड को पानी की व्यवस्था दी गई है'. सम्राट चौधरी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप का खंडन किया. 'बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी, तो न्यायालय से आग्रह करूंगा कि जितने भी जमीन कोर्ट ने विभिन्न मामलों में लालू परिवार से जप्त किया है. उसपर सरकारी स्कूल खुलेगे. तेजस्वी के बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले पंजीकृत अपराधी उनके घर पर से गिरफ्तार हो'.

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी NDA की सरकार...', बिहार चुनाव पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Bihar Chunav 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि "बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि "आज बिहार में चुनाव आयोग ने एक-एक घुसपैठिए को मतदाता सूची से बाहर कर दिया है. आज समाजवादी पार्टी के लोग उत्तर प्रदेश के घुसपैठियों की वकालत कर रहे हैं. प्रदेश में ऐसे लोगों को रहने का अधिकार नहीं है. प्रदेश के संसाधनों पर घुसपैठियों का कोई अधिकार नहीं है."

Bihar Chunav 2025 LIVE: '4 दिन बाद भी आकड़े सार्वजनिक नहीं...', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि "पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ और आज 10 नवंबर 4 दिन बाद भी आकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं कि कितने पुरुष और कितनी महिलाओं ने मतदान किया। कोई भी आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है. पहले भी मैन्युअली उसी दिन आंकड़ा सामने आता था और तकनीक का जमाना है फिर भी आंकड़ा क्यों छिपाया जा रहा है? 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे लेकिन 14 तक पता ही नहीं चलेगा कि किस अनुपात में मतदान हुआ है."

Bihar Chunav 2025 LIVE: वह जंगलराज के युवराज हैं- विजय कुमार सिन्हा

लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ' वह (तेजस्वी यादव) जंगलराज के युवराज हैं. वह आरक्षण के जरिए जातीय ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं. वह परेशान हैं, 14 तारीख को नतीजे बता देंगे कि जनता ने आपको नकार दिया है.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार सबसे विकसित राज्य बनेगा- तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि 'बिहार सबसे विकसित राज्य बनेगा. पिछले 20 सालों में इसे कोई सफलता नहीं मिली. अब 14 नवंबर के बाद बिहार अपनी सफलताओं की सूची बनाएगा.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के लोगों के मूड में बदलाव- तेजस्वी यादव

11 नवंबर को बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान किया जाएगा. इस पर आरडेजी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 'बिहार के लोगों का मूड बदलाव का है. बिहार में पढ़ाई-दवाई और कमाई का इंतजाम होना चाहिए.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: हमारी पार्टी 10-15 सीटें जीतेगी- तेज प्रताप यादव

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव का जीत को लेकर बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'हम जीतेंगे, हमारी पार्टी 10-15 सीटें जीतेगी.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: समस्तीपुर एसपी और मुख्य चुनाव आयोग को नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने समस्तीपुर के डीएम, समस्तीपुर एसपी और मुख्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. कर उनसे दो सप्ताह के अंदर आयोग के अवलोकन के लिए एक कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

Bihar Chunav 2025 LIVE: पहले चरण में हम 85 फीसदी सीटें जीत रहे- केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार में जीत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'एकतरफा लहर है. पहले चरण में हम 85 फीसदी सीटें जीत रहे हैं. दूसरे चरण में हमें और भी बेहतर नतीजों की उम्मीद है. लोग पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए के सीएम नीतीश कुमार पर भरोसा करते हैं.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: युवाओं को नीतीश कुमार पर भरोसा- धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री और भाजपा बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने राजद नेता तेजस्वी यादव हमला बोला. उन्होंने तेजस्वी के नौकरी के वादे को लेकर कटाक्ष करते हुए इसे अव्यावहारिक बताया. उन्होंने कहा कि 'बिहार के युवा वित्तीय स्वतंत्रता की आकांक्षा रखते हैं और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा करते हैं.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'राहुल गांधी सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए थे'

केंद्रीय मंत्री और भाजपा बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेता राहुल गांधी की 'Gen Z' वाली टिप्पणी पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए थे. जेन जी इस अहंकार को तोड़ रहा है.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: तेजस्वी यादव ने किया पोस्ट

बीते दिन तेजस्वी यादव का जन्मदिन था. उन दौरान उनके समर्थकों ने उनको शुभकामनाएं भेजीं. इस पर तेजस्वी ने एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि 'जन्मदिवस पर प्राप्त आपके बधाई संदेशों से अभिभूत हूं. अथाह स्नेह, समर्थन, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने वाले सभी सम्मानित लोगों और अभिभावकों और साथियों का सहृदय आभारी हूं.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: '25 से 30, फिर से नीतीश'

बिहार में पटना में '25 से 30, फिर से नीतीश' लिखा एक होर्डिंग लगा दिख रहा है. ये पोस्टर राज्य की राजधानी पटना के कोतवाली इलाके में लगा है.

Bihar Chunav 2025 LIVE: हमें बंपर समर्थन मिलेगा- गुरु प्रकाश पासवान

बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'कल सीमांचल समेत 122 सीटों पर मतदान होने जा रहा है. सुबह ही दिन का हाल बताती है. हमें पूरा विश्वास है कि जैसे पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई थी, कल के मतदान में भी हमें बंपर समर्थन मिलेगा.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: भारत और नेपाल के बीच बीरगंज-रक्सौल सीमा बंद

11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा के लिए सीमा बंद कर दी गई है. ये सीमा भारत और नेपाल के बीच बीरगंज-रक्सौल है, जहां पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. साथ ही, सीमा को सील कर दिया गया है.

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'वोट से अपनी समस्याओं का समाधान करना होगा'

बिहार में चुनाव प्रचार थम गया है. अब सभी पार्टियों को दूसरे चरण के मतदान का इंतजार है. इस पर उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'बिहार में खुशहाली लाने और एनडीए सरकार को सत्ता में लाने के लिए, लोगों को अपने वोट के ज़रिए अपनी समस्याओं का समाधान करना होगा.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: कल दूसरे चरण का मतदान

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान किया जाएगा. इस दौरान, 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 136 महिलाओं समेत 1302 उम्‍मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. कल मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा.

Bihar Chunav 2025 LIVE: मीसा भारतीय का बड़ा दावा

मीसा भारतीय राष्ट्रीय जनता दल की सांसद ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि 'दो तिहाई बहुमत से हमारी सरकार आ रही है और हम हमारी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दिन सभी घटक दल के बड़े नेताओं को बुलाएंगे. प्रधानमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में आए इसका न्योता हम प्रधानमंत्री को देंगे.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ