Dilip Jaiswal Reaction on Bihar Liquor Death: बिहार के सीवान और सारण जिलों के करीब 16 गांवों में जहरीली शराब से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं इस मामले पर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। भाजपा नेता लगातार बयानबाजी करके प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तो विवादास्पद बयान दे दिया है। बिहार में जहरीली शराब से मौत पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बयान भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें:CM एकनाथ शिंदे के बेटे मुश्किल में फंसे! उज्जैन में महाकाल मंदिर के नियम तोड़ने के आरोप, क्या है मामला?
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान
जब दिलीप जायसवाल से पूछा गया कि क्या लोग शराबबंदी कानून खत्म करने की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इससे सरकार को रेवेन्यू मिलेगा? इसके जवाब में उन्होंने विवादास्पद बयान दे दिया और कहा है कि अगर पैसा और रेवेन्यू लाना है तो कोठा खोल दीजिए। जो लोग शराबबंदी हटाने की बात कर रहे हैं, उनके शराब माफियाओं से सम्बन्ध हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि इन संबंधों की जांच कराई जाए। वहीं
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र सरकार को चुनाव आयोग से बड़ा झटका; आचार संहिता के उल्लंघन मामले में लिया गया बड़ा एक्शन
बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान
बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि शराब के धंधे से जो लोग जुड़े हैं, वे राष्ट्रीय जनता दल के लोग हैं। शराब के धंधेबाजों को टिकट कौन देता है, राष्ट्रीय जनता दल देती है। सरकार गंभीर है और सरकार कार्रवाई कर रही है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी शराब माफियाओं पर कार्रवाई होगी। जब मैं विपक्ष में था तो मैं इन चीजों पर सवाल उठता था। उस समय तेजस्वी यादव कुछ नहीं बोलते थे। हम उस समय की निंदा करते हैं और अभी भी जिस तरीके से मौत हो रही हैं, हम उसकी निंदा करते हैं, सरकार पूरे तरीके से कार्रवाई करेगी।
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान
जहरीली शराब से मौत पर राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून तभी सफल हो सकता है, जब लोगों का सहयोग हो। अकेले सरकार के बूते की बात नहीं है कि कानून को सफल हो। उन्होंने लोगों को नसीहत दी कि वह शराब न पिएं। यह गंभीर मामला है और जो मौत हुई हैं, वह बहुत दुखद हैं।
यह भी पढ़ें:वो 6 सीटें कौन-सी? पश्चिम बंगाल में जिन पर होंगे उपचुनाव; CM ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों पर किया बड़ा ऐलान
बिहार में जहरीली शराब से 44 लोगों की मौत
बता दें कि बिहार मे जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिवान में मृतकों की संख्या 29 पहुंच गई है। सारण (छपरा) में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। गोपालगंज मे भी 2 लोगों की जान गई है। अब तक कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है। इनकी आंकड़ों की पुष्टि तीनों जिलों के प्रशासन भी कर चुके हैं। सारण और सिवान में 17 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 1700 लीटर देसी शराब जब्त की गई है।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
10 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
11 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 days agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines