'तेज प्रताप के रोमांस के बारे में पहले से जानते थे लालू', बिहार के BJP नेता का बड़ा दावा

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े बेटे को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है। लालू ने इसकी जानकारी फेसबुक पर पोस्ट करके दी। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने बड़े बेटे को पार्टी से निकालने पर लालू पर निशाना साधा है।

Tej Pratap Love Affair News

Tej Pratap Love Affair News

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करके दी। इसी बीच बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजप्रताप यादव को पार्टी से निकालने पर कहा कि लालू को पहले से ही सब कुछ पता था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद में परिवार ही सब कुछ तय करता है और बेटे की हरकतों में लालू का श्रेय रहा है।

विज्ञापन

परिवार करता है सब कुछ तय- अजय आलोक

अजय आलोक ने कहा कि यह लालू प्रसाद यादव का पारिवारिक मामला है। इस पर राजनीतिक टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। वहां पार्टी ही परिवार है, परिवार ही पार्टी है। कौन जाएगा, रहेगा, यह पार्टी नहीं बल्कि परिवार ही करता है। उन्होंने आगे बताया कि तेजप्रताप यादव जो कार्टून वाली हरकतें करते हैं, उसमें लालू यादव का श्रेय रहा है। वह खुद ही आग लगाते हैं और खुद ही बुझाने में भी लग जाते हैं। तेजप्रताप की हर एक्टिविटी लालू यादव को पता रहती है। उन्हें पार्टी से निकालना सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए है।

विज्ञापन

तेजप्रताप का पत्नी से तलाक का केस चल रहा है

भाजपा प्रवक्ता ने आगे बताया कि सबको पता है कि पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। लालू यादव के बेटे ने एक बात कबूल कर ली है कि 12 साल से किसी और महिला के साथ रिश्ते में हैं।

3 जिंदगियां बर्बाद हुईं- BJP

बीजेपी पार्टी के बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि तेजप्रताप यादव को राजद से निकालने के लालू यादव के फैसले को राजनीतिक नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव और राबड़ी देवी को तेजप्रताप यादव के बारे में सब कुछ पता था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने एश्वर्या से शादी कराई। उन्होंने 3 जिंदगियां बर्बाद की हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ