10 साल की मासूम का बलात्कार फिर बाद में हत्या, पूजा के लिए लेने गई थी केले के पत्ते, पार्क में मिला अर्धनग्न शव

Bihar Begusarai Minor Girl Raped Murdered Found Semi-Naked: बिहार के बेगूसराय में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10 साल की मासूम का बलात्कार फिर बाद में हत्या, पूजा के लिए लेने गई थी केले के पत्ते, पार्क में मिला अर्धनग्न शव

Bihar Begusarai Minor Girl Raped Murdered Found Semi-Naked: बिहार के बेगुसराय जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक दस साल की नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इतना ही नहीं रेप करने के बाद उसकी हत्या भी कर दी। जानकारी के अनुसार, तीसरी क्लास में पढ़ने वाली पीड़िता गोवर्धन पूजा के लिए केले के पत्ते लाने के लिए पार्क में गई थी। जहां पर उसका शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है।

विज्ञापन

दिवाली पर आई हुई थी नानी के घर

मीडिया की खबरों के अनुसार, सोमवार सुबह दस साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने एनएच 55 को जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता गोवर्धन पूजा के लिए केले के पत्ते लाने के लिए पास के पार्क में गई थी। उसका शव केले के पेड़ के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला। पीड़िता दिवाली पर नानी के घर आई थी। बता दें कि यह गांव मुफस्सिल थाने के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन

पुलिस ने आगे बताया कि इस मामले की जांच के लिए सबूत इकट्ठा करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ