Bettiah Election Result 2025: बेतिया में BJP की रेणू देवी छठी बार जीतीं चुनाव, कांग्रेस के वाशी अहमद नहीं भेद पाए किला

Bettiah Election Result 2025: बेतिया विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आज आए और इस सीट से कांग्रेस के वाशी अहमद और भारतीय जनता पार्टी की रेणू देवी के बीच कड़ा मुकाबला रहा, जिसे जीतने में रेणू देवी कामयाब रहीं. उन्होंने छठी बार जीत दर्ज की है (Bihar Assembly Election Result).

Bettiah Assembly MLA Renu Devi

Bettiah Assembly MLA Renu Devi

Bettiah Election Result 2025: बिहार की बेतिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की रेणू देवी ने छठी बार चुनाव जीत लिया है. कांग्रेस के वाशी अहमद उनका किला भेदने में नाकामयाब रहे. सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही थी और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हुई थी. साढ़े 8 बजे EVM की काउंटिंग शुरू हुई थी और 9 बजे से रुझान आने लगे थे.

विज्ञापन

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की जनरल कैटेगरी की इस विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी. इस सीट पर कांग्रेस के वाशी अहमद और BJP की रेणू देवी के बीच मुकाबला था. करीब 24 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद रेणू देवी को 91907 वोट मिले और कांग्रेस के वाशी अहमद को 69534 वोट मिले, वहीं दोनों की जीत का मार्जिन 22373 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार सिकारिया रहे, जिन्हें 24665 वोट मिले.

विज्ञापन

2025 में किसे मिली कितनी वोटें?

प्रत्याशीपार्टीवोट
रेणू देवीBJP91907
वाशी अहमदकांग्रेस69534

यहां पढ़ें सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे…

बेतिया में इन उम्मीदवारों के बीच टक्कर

बता दें कि बेतिया विधानसभा सीट पर इस बार भी जहां BJP-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही, वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के अनिल कुमार सिंह ने भी दोनों को टक्कर दी. सुधारवादी पार्टी से सतीश कुमार और जागरूक जनता पार्टी से छाठू शर्मा ने भी चुनावी रण में ताल ठोकी थी, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार भी वोट बैंक में सेंध लगाने को तैयार थे. बेतिया विधानसभा सीट से 14 नामांकन भरे गए थे, जिनमें से 7 रिजेक्ट हो गए थे और 6 उम्मीदवारों किस्मत आजमाई थी.

विज्ञापन

2020 के चुनाव में वोटिंग के आंकड़े

प्रत्याशी पार्टीवोट
रेणू देवीBJP84496
मदन मोहन तिवारीकांग्रेस66417

पिछले 2 विधानसभा चुनाव के आंकड़े

बता दें कि 1951 में बनी बेतिया विधानसभा सीट पर 19 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिनमें 1952 में हुआ उपचुनाव भी शामिल है. 1952 से 1985 के बीच हुए 10 विधानसभा चुनाव में से 9 चुनाव इस सीट से कांग्रेस जीत चुकी है, लेकिन 1967 में निर्दलीय उम्मीदवार ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर पार्टी का विजय रथ रोक दिया था. 1990 में BJP इस सीट से पहली बार चुनाव जीती थी. 1995 में जनता दल और 2015 में कांग्रेस ने चुनाव जीता था.

2015 के चुनाव में वोटिंग के आंकड़े

प्रत्याशीपार्टी वोट
मदन मोहन तिवारीकांग्रेस66786
रेणू देवीBJP66466

1990 से अब तक BJP इस सीट से 7 बार विधानसभा चुनाव जीत चुकी है, इनमें से 6 चुनाव को तो अकेले रेणू देवी ने जीते हैं. साल 2020 के चुनाव में रेणू देवी ने 84496 वोट लेकर 18079 वोटों के अंतर से कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को हराया था, जिन्हें 66417 वोट मिले थे. 2015 मदन मोहन तिवारी ने 66786 वोट लेकर रेणू देवी को हराया था, जिन्हें 64466 वोट मिले थे.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Bettiah Election Result 2025 LIVE: बेतिया में बीजेपी की रेणू देवी जीतीं

बिहार की बेतिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की रेणू देवी ने छठी बार चुनाव जीत लिया है. कांग्रेस के वाशी अहमद उनका किला भेदने में नाकामयाब रहे. रेणू देवी को 91907 वोट मिले और कांग्रेस के वाशी अहमतद को 69534 वोट मिले, वहीं दोनों की जीत का मार्जिन 22373 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार सिकारिया रहे, जिन्हें 24665 वोट मिले.

Bettiah Election Result 2025 LIVE: बेतिया में बीजेपी की रेणू देवी की बढ़त कायम

बेतिया विधानसभा सीट से बीजेपी की रेणू देवी इसी सीट से छठी चुनावी जीत की ओर बढ़ रही हैं और उन्होंने 11000 से ज्यादा वोटों की बढ़त ले ली है.

Bettiah Election Result 2025 LIVE: बेतिया में बीजेपी ने कांग्रेस को पछाड़ा

बिहार की बेतिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की रेणू देवी 6152 वोटों से आगे चल रही हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के वाशी अहमद हैं और तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार सिकारिया हैं.

Bettiah Election Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के वाशी अहमद आगे

बिहार की बेतिया विधानसभा सीट से ईवीएम की काउंटिंग चल रही है और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के वाशी अहमद आगे चल रहे हैं.

Bettiah Election Result 2025 LIVE: बेतिया में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे

बिहार की बेतिया विधानसभा सीट पर ईवीएम की काउंटिंग चल रही है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है.

Bettiah Election Result 2025 LIVE: बेतिया में शुरू हुई मतगणना

बिहार की बेतिया विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे मतगणना हुई और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं. डाक मतपत्रों के बाद EVM मशीनें खुलेंगी और वोटों की काउंटिंग शुरू होगी. सुबह 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

Bettiah Election Result 2025 LIVE: सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे

बिहार की बेतिया विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे और उसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ