नेपाल बॉर्डर पर दिखी चमकदार चीज की सच्चाई आई सामने, मस्क से जुड़ा कनेक्शन

भारत-नेपाल सीमा के आसमान में कुछ दिनों पहले ड्रोन जैसी चमकदार चीज देखी गई, जिसने बिहार के सीमांचल में हड़कंप मचा दिया। जिसको लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। अब चमकदार चीज को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

India-Nepal border
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर कुछ दिनों पहले आसमान में ड्रोन जैसी चमकदार चीज देखी गई, जिसको लेकर बिहार के सीमांचल में काफी हड़कंप मच गया है। हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष की वजह से ज्यादातर लोगों को लगा कि आसमान में चमकदार रही ये चीज ड्रोन है। इसको लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया। लेकिन अब उस चमकदार चीज को लेकर जो सच्चाई सामने आई है, वो बहुत ही दिलचस्प है। दरअसल, आसमान में चमकने वाली चीज ड्रोन नहीं बल्कि एलन मस्क की SpaceX की Starlink Satellites थी। इस की जानकारी बिहार के गृह विभाग ने दी है।

विज्ञापन

गृह विभाग ने बताई चमकदार चीज की सच्चाई

बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी की तरफ से जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई है। बिहार के गृह विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारत-नेपाल सीमा के आसमान में एक लाइन में चमकती हुई रोशनी दिख रही है, जिसे लोग किसी तरह का मॉनिटरिंग ड्रोन या फिर UFO समझ रहे थे। हालांकि, इसकी सच्चाई काफी अलग है। दरअसल, भारत-नेपाल सीमा पर दिखाई देने वाली ये रहस्यमयी रोशनी एलन मस्क की कंपनी SpaceX के Starlink Satellites की थी।

अमेरिका और यूरोप में भी देखा जा चुका है नजारा

मालूम हो कि Starlink एक सैटेलाइट नेटवर्क है जो दुनियाभर में हाई-स्पीड इंटरनेट देने के लिए बनाया जा रहा है। Starlink सैटेलाइट जब एक सीधी लाइन में चलते हैं और सूरज की रोशनी उन पर पड़ती है, तो ये रात में चमकते सितारों की तरह दिखाई देते हैं। ऐसा नजारा कई बार अमेरिका, यूरोप और अब एशिया के हिस्सों में भी देखा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ