Barachatti Election Result 2025 Live: बाराचट्टी में ज्योति देवी ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, RJD के तनुश्री कुमारी को 8893 वोटों के अंतर से हराया
Barachatti Election Result 2025 Live Updates: बाराचट्टी विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर की ज्योति देवी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर बाराचट्टी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. ज्योति देवी ने 8893 वोटों के अंतर से जीत हासिल की.
Barachatti Election Result 2025 Live Updates: बिहार की बाराचट्टी विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो चुके हैं. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की उम्मीदवार ज्योति देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. ज्योति देवी ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तनुश्री कुमारी को 8,893 वोटों के अंतर से पराजित किया. उन्हें कुल 1,08,271 वोट प्राप्त हुए. वहीं, RJD उम्मीदवार तनुश्री कुमारी को 99,378 वोट मिले. तनुश्री कुमारी ने पूरी ताकत से प्रचार किया था, लेकिन वो HAM की मजबूत पकड़ को तोड़ने में सफल नहीं हो सकीं.
विज्ञापन
बाराचट्टी विधानसभा सीट के उम्मीदवार
बाराचट्टी विधानसभा सीट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर की ज्योति देवी और राष्ट्रीय जनता दल की तनुश्री कुमार के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली. इस सीट से राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के इंद्रदेव पासवान, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के शिवनाथ कुमार निराला, बहुजन समाज पार्टी के जीएस रामचंद्र दास और जन सुराज पार्टी के हेमंत कुमार भी खड़े हुए थे.
बाराचट्टी विधानसभा सीट पर 2015 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) समता देवी को 70,909 वोट से जीत मिली थी. उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी की सुधा देवी को पीछे छोड़ा था, जिन्हें 51,783 मत मिले थे. उनके बीच 19,126 वोट का बड़ा अंतर रहा था. हालांकि, अगले साल उनकी किस्मत खराब रही.
विज्ञापन
2020 के चुनावी आंकड़े
2020 के बिहार चुनाव में बाराचट्टी विधानसभा सीट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर (INC) की ज्योति देवी को जीत मिली थी. उन्हें चुनाव में 39.2% वोट मिले थे. उन्होंने 2015 की विधायक समता देवी को हराया था. दोनों के बीच मात्र 6,318 वोट का अंतर था. इस बार भी HAMS की ज्योति देवी चुनाव में खड़ी हैं.
LIVE UPDATES
Barachatti Election Result 2025 Live: बाराचट्टी में ज्योती देवी का कब्जा बरकरार
बाराचट्टी विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर की ज्योति देवी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर बाराचट्टी पर अपना कब्जा बरकरार रखा. ज्योति देवी ने 8893 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. उन्हें कुल 108271 वोट मिले, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तनुश्री कुमारी को 99378 वोट मिले.
Barachatti Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.
Barachatti Election Result 2025 Live: ज्योती देवी 975 वोटों से आगे
बाराचट्टी में वोटों की गिनती जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर (INC) की ज्योति देवी 975 वोटों से आगे चल रही हैं. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तनुश्री कुमार पीछे हैं.
Barachatti Election Result 2025 Live: HAMP की ज्योति देवी आगे चल रही हैं
बाराचट्टी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर (INC) की ज्योति देवी आगे चल रही हैं. राष्ट्रीय जनता दल की तनुश्री कुमार पीछे चल रही हैं.
Barachatti Election Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?
2020 के बिहार चुनाव में बाराचट्टी से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर (INC) की ज्योति देवी को जीत मिली थी. उन्हें चुनाव में 39.2% वोट मिले थे. उन्होंने 2015 की विधायक समता देवी को हराया था. दोनों के बीच मात्र 6,318 वोट का अंतर था.
Barachatti Election Result 2025 Live: वोटों की गिनती शुरू
बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.
Barachatti Election Result 2025 Live: बाराचट्टी सीट पर होगी कड़ी टक्कर
बाराचट्टी विधानसभा सीट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर की ज्योति देवी और राष्ट्रीय जनता दल की तनुश्री कुमार के बीच सीधी टक्कर रहने वाली है. 2020 के बिहार चुनाव में बाराचट्टी से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर (INC) की ज्योति देवी को जीत मिली थी. उन्होंने 2015 की विधायक समता देवी को हराया था.
हिंदी न्यूज़प्रदेशबिहारBarachatti Election Result 2025 Live: बाराचट्टी में ज्योति देवी ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, RJD के तनुश्री कुमारी को 8893 वोटों के अंतर से हराया