Baisi Election Result 2025: बायसी सीट पर फिर से AIMIM का कब्जा, गुलाम सरवर ने BJP के विनोद कुमार को हराया
Baisi Election Result 2025: बिहार के पूर्णिया जिले की बायसी विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर AIMIM का कब्जा रहा. गुलाम सरवर ने BJP के विनोद कुमार को हराया है.
Baisi Election Result 2025: बिहार की बायसी विधानसभा सीट पूर्णिया जिले में है. इस सीट पर दूसरे फेज में 11 नवंबर को मतदान हुए थे. ऐसे में अब इस सीट के चुनावी नतीजे भी आ चुके हैं. इस पर एक बार फिर से AIMIM ने जीत हासिल की है. गुलाम सरवर ने बीजेपी के विनोद कुमार को हराया है. दोनो के बीच 27251 वोटों का फासला रहा. गुलाम को 92766 वोटो तो BJP के विनोद कुमार को 65515 वोट मिले हैं.
2020 के चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमएईएम के प्रत्याशी सैयद रुकनुद्दीन अहमद चुनाव जीते थे. उन्होने भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार को मात दी थी. राजद के अब्दुस सुभान तीसरे नंबर पर रहे थे.
2015 में राजद के अब्दुस सुभान ने निर्दलीय उम्मीदवार बिनोद कुमार को 38,740 वोटों के अंतर से हराया था. जो उनकी इस सीट से छठी जीत थी. इस सीट पर 2005 में निर्दलीय उम्मीदवार जीता और 2010 में भाजपा जीती. फिलहाल यह सीट एआईएमआईएम के पास है. इस सीट पर चार बार कांग्रेस और चार बार राजद जीत चुकी है.
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
कितने मिले वोट
अब्दुस सुभान
RJD
67,022
विनोद कुमार
निर्दलीय
28,282
सैयद रुकनुद्दीन अहमद
JAP(L)
21,404
LIVE UPDATES
Baisi Election Result 2025 LIVE: बायसी सीट पर फिर से AIMIM का कब्जा
बिहार के पूर्णिया जिले की बायसी विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर AIMIM का कब्जा रहा. गुलाम सरवर ने BJP के विनोद कुमार को हराया है.
Baisi Election Result 2025 LIVE: बायसी सीट पर AIMIM के गुलाम सरवर 11238 वोटों से आगे
बिहार की बायसी विधानसभा सीट पर AIMIM के गुलाम सरवर बढ़त बनाए हुए हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के विनोद कुमार से है. गुलाम सरवर 11238 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Baisi Election Result 2025 LIVE: बायसी सीट से 8483 वोटों से पीछे बीजेपी के विनोद कुमार
बिहार की बायसी विधानसभा सीट पर AIMIM के गुलाम सरवर शुरुआत से ही आगे चल रहे हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के विनोद कुमार से है. वह 8483 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं.
Baisi Election Result 2025 LIVE: बायसी सीट से शुरुआती रुझानों में AIMIM के गुलाम सरवर आगे
बिहार की बायसी विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में AIMIM के गुलाम सरवर आगे चल रहे हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के विनोद कुमार से है.
Baisi Election Result 2025 LIVE: बायसी सीट पर RJD के अब्दुस सुभान और BJP के विनोद कुमार के बीच मुकाबला
बायसी विधानसभा सीट पर RJD के अब्दुस सुभान और BJP के विनोद कुमार के बीच मुकाबला है. मतों की गिनती शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो गए हैं.
Baisi Election Result 2025 LIVE: बायसी विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े
2020 के चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमएईएम के प्रत्याशी सैयद रुकनुद्दीन अहमद चुनाव जीते थे. उन्होने भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार को मात दी थी. राजद के अब्दुस सुभान तीसरे नंबर पर रहे थे.