Baikunthpur Election Result 2025: बैकुंठपुर से BJP के मिथिलेश तिवारी जीते, RJD के प्रेम शंकर प्रसाद को 17,211 वोटों से हराया
Baikunthpur Election Result 2025: बिहार की बैकुंठपुर विधानसभा सीट, जो गोपालगंज जिले के अंतर्गत आती है, पर 6 नवंबर को मतदान हुआ और 14 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू की गई. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट से RJD के शंकर प्रसाद जीत चुके हैं. वे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के मदन चौधरी को 28,827 वोटों से हराया.
Baikunthpur Election Result 2025: बिहार की बैकुंठपुर विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. चुनाव आयोग के द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला BJP के मिथिलेश तिवारी और RJD के प्रेम शंकर प्रसाद के बीच रहा. मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, मिथिलेश तिवारी ने प्रेम शंकर प्रसाद को 17,211 वोटों से हराया . आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से बैकुंठपुर विधानसभा का सीट क्रमांक 99 है, जो गोपालगंज जिले के अंतर्गत आती है.
विज्ञापन
बैकुंठपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार
साल 2025 के चुनाव में बैकुंठपुर विधानसभा सीट से यूं तो 2 पार्टी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बताया जा रहा है. लेकिन, यहां से एक तीसरी पार्टी भी सेंध मार सकती है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस विधानसभा सीट से मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है. जबकि, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने प्रेम शंकर प्रसाद को इस सीट से खड़ा किया है. जबकि, इन दोनों पार्टी के उम्मीदवारों को जन सुराज पार्टी (JSP) के अजय प्रसाद से तगड़ी टक्कर मिल रही है. इस साल यहां से 22 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से 7 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में डटे हैं.
विज्ञापन
बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव के आंकड़े
साल 2020 के चुनाव में बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रेम शंकर प्रसाद विजयी रहे थे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मिथिलेश तिवारी को हराया था. प्रेम शंकर प्रसाद को कुल 37.01% वोट और मिथिलेश तिवारी को 30.95% वोट मिले थे. प्रेम शंकर प्रसाद ने मिथिलेश तिवारी को 11,113 वोट के अंतर से पीछे छोड़ा था. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार के मंजीत कुमार सिंह ने 43,354 वोट पाया था, जो कुल मतदान का 23.67% था.
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
प्रेम शंकर प्रसाद
67,807
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
मिथिलेश तिवारी
56,694
बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर 2015 के चुनावी आंकड़े
साल 2015 के चुनाव में बैकुंठपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मिथिलेश तिवारी ने जीत हासिल किया था. उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU)के मंजीत कुमार सिंह को परास्त किया था. जहां तक वोटों की बात है तो मिथिलेश तिवारी को 35% मत मिले थे और मंजीत कुमार सिंह को 26% मत प्राप्त हुए थे. जहां तक इन दोनों में हार और जीत में अंतर की बात है, यह अंतर 14,115 वोट का था. वहीं, 23% वोट पाकर निर्दलीय उम्मीदवार मनोरमा देवी तीसरे स्थान पर रही थीं.
विज्ञापन
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
मिथिलेश तिवारी
56,162
जनता दल यूनाइटेड (JDU)
मंजीत कुमार सिंह
42,047
LIVE UPDATES
Baikunthpur Election Result 2025 LIVE Updates: बैकुंठपुर से BJP के मिथिलेश तिवारी जीते
बैकुंठपुर विधानसभा सीट से BJP के मिथिलेश तिवारी जीत चुके हैं।
मिथिलेश तिवारी (BJP) – 1,03,801
प्रेम शंकर प्रसाद (RJD) – 86,590
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, BJP के मिथिलेश तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के प्रेम शंकर प्रसाद को 17,211 वोटों हराया।
Baikunthpur Election Result 2025 LIVE Updates: बैकुंठपुर में BJP के मिथिलेश तिवारी जीत की ओर
बैकुंठपुर विधानसभा सीट से BJP के मिथिलेश तिवारी लीड कर रहे है, यदि यह बढ़त कायम रहती है, तो जीत निश्चित है।
मिथिलेश तिवारी (BJP) - 55,392
प्रेम शंकर प्रसाद (RJD) - 40,550
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, BJP के मिथिलेश तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी (RJD) के प्रेम शंकर प्रसाद से 14,842 वोटों से आगे हैं।
Baikunthpur Election Result 2025 LIVE Updates: BJP के मिथिलेश तिवारी सबसे आगे
बैकुंठपुर से ताजा मतगणना रुझान...BJP के मिथिलेश तिवारी सबसे आगे
मिथिलेश तिवारी - (BJP)- 28,577
प्रेम शंकर प्रसाद (RJD) - 19,869
अजय प्रसाद (Jan Suraj) - 1,948
Baikunthpur Election Result 2025 LIVE Updates:बैकुंठपुर विधानसभा सीट से बीजेपी आगे
बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, अभी इस सीट से बीजेपी के मिथिलेश तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जन सुराज पार्टी के अजय प्रसाद से काफी आगे चल रहे हैं।
Baikunthpur Election Result 2025 LIVE Updates:बैकुंठपुर विधानसभा सीट की मतगणना शुरू
BaikunthpurElection Result 2025 LIVE Updates: बैकुंठपुर विधानसभा सीटके लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में रुझान और नतीजे सामने आने लगेंगे।