Bagaha Election Result 2025: बगहा में कांग्रेस को झटका, BJP ने लगाई हैट्रिक, राम सिंह दूसरी बार जीते

Bagaha Election Result 2025: बगहा विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आज आए और इस सीट से BJP के राम सिंह और कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह के बीच मुकाबला रहा, जो साल 2020 के चुनाव में भी आमने-सामने थे और इस बार फिर राम सिंह की जीत हुई (Bihar Assembly Election Result).

Bagaha Assembly MLA Ram singh

Bagaha Assembly MLA Ram singh

Bagaha Election Result 2025: बिहार की बगहा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर राम सिंह विधायक बन गए हैं. उन्हें कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह को हराया. बिहार की सभी 243 सीटों पर आज मतगणना हुई, जो सुबह 8 बजे ये चल रही थी. मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गई थी. साढ़े 8 बजे EVM की काउंटिंग शुरू हुई थी और 9 बजे से रुझान आने लगे थे.

विज्ञापन

27 राउंड की काउंटिंग पूरी हुई और राम सिंह शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे. वहीं आखिर तक लीड बनाए रखी और फिर 6313 वोट से चुनाव जीतकर वे विधायक बन गए. उन्हें 106875 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह दूसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 100562 वोट मिले. राम सिंह और जयेश मंगल की जीत का मार्जिन 6313 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के नंदेश पांडे रहे, जिन्हें 5799 वोट मिले.

विज्ञापन

2025 के चुनाव में किसे मिले कितने वोट?

प्रत्याशीपार्टीवोट
राम सिंहBJP106875
जयेश मंगल सिंहकांग्रेस100562

यहां पढ़ें सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे…

2020 के चुनाव में कितने मिले थे वोट?

प्रत्याशीपार्टीवोट
राम सिंहBJP90013
जयेश मंगलम सिंहकांग्रेस59993

बगहा विधानसभा सीट से उम्मीदवार

बता दें कि NDA गठबंधन में शामिल BJP ने बगहा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राम सिंह पर भरोसा जताया था. उन्होंने इस सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ा और जीत गए. राम सिंह ने बतौर BJP जिलाध्यक्ष अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था ओर वे रामनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव भावल निवासी हैं.

विज्ञापन

वहीं INDIA महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने जयेश मंगल सिंह को टिकट दिया था, जो पार्टी का युवा चेहरा हैं और इनका फोकस बेरोजगार और विकास पर रहता है. वहीं जन सुराज के प्रोफेसर नंदेश पांडेय इन दोनों को टक्कर दे रहे थे.

2015 के चुनाव में कितने मिले थे वोट?

प्रत्याशीपार्टीवोट
राघव शरण पांडेBJP72276
भीष्म साहनीJDU66293

2015 और 2020 के चुनावी आंकड़े

बता दें कि बगहा विधानसभा सीट से साल 2020 के विधानसभा चुनाव में BJP उम्मीदवार राम सिंह जीते थे. उन्हें 90013 वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जयेश मंगल सिंह को 30000 से जयादा वोटों से हराया था. जयेश को उस चुनाव में 59993 वोट मिले थे, वहीं तीसरे नंबर पर 6429 वोट लेकर निर्दलीय उम्मीदवार राघव शरण पांडे थे.

विज्ञापन

साल 2015 के चुनाव में भी BJP ही जीती थी और राघव शरण पांडे विधायक बने थे. साल 2010 के विधानसभा चुनाव में बगहा सीट JDU के प्रभात रंजन सिंह को मिली थी. 1957 से 1985 तक कांग्रेस बगहा सीट को 8 बार, JDU (4), जनता दल और BJP (2-2 बार), और RJD (1 बार) चुनाव जीत चुकी है, इस बार भी मुकाबला BJP-कांग्रेस के बीच है.

LIVE UPDATES

Bagaha Election Result 2025 LIVE: बगहा से बीजेपी के राम सिंह जीते

बिहार की बगहा विधानसभा सीट से BJP के राम सिंह दूसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं. उन्हें 106875 वोट मिले, वहीं राम सिंह ने कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह को हराया, जिन्हें 100562 वोट मिले और दोनों की जीत का मार्जिन 6313 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के नंदेश पांडे रहे, जिन्हें 5799 वोट मिले.

Bagaha Election Result 2025 LIVE: बगहा में राम सिंह जीत की ओर बढ़े

बिहार में 26 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और एक राउंड बाकी है, वहीं बीजेपी के राम सिंह जीत की ओर बढ़ रहे हैं. वे 7000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

Bagaha Election Result 2025 LIVE: बगहा में राम सिंह की बढ़त 8300 तक पहुंची

बिहार की बगहा विधानसभा सीट से भाजपा के राम सिंह 8388 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह पीछे हैं. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के नंदेश पांडे हैं.

Bagaha Election Result 2025 LIVE: बगहा में भाजपा ने बनाई बढ़त

बिहार की बगहा विधानसभा सीट से भाजपा के राम सिंह 4011 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह पीछे हैं. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के नंदेश पांडे हैं.

Bagaha Election Result 2025 LIVE: बगहा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे

बगहा विधानसभा सीट पर ईवीएम की काउंटिंग चल रही है और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह आगे है.

Bagaha Election Result 2025 LIVE: पोस्टल बैलेट की काउंटिंग जारी

बिहार की बगहा विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे मतगणना हुई और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं. डाक मतपत्रों के बाद EVM मशीनें खुलेंगी और वोटों की काउंटिंग शुरू होगी. सुबह 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

Bagaha Election Result 2025 LIVE: सबसे पहले गिने जाएंगे डाक मतपत्र

बिहार की बगहा विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे मतगणना होगी और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे. डाक मतपत्रों के बाद EVM मशीनें खुलेंगी और वोटों की काउंटिंग शुरू होगी. सुबह 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ