'आज पहली बार लगा…बिन सूरज के उगा सवेरा', पिता मुलायम सिंह के गम में डूबे अखिलेश यादव
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 11 अक्तूबर की दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे अखिलेश यादव पिता के जाने का गम अखिलेश के चेहरे पर साफ झलक रहा था। अंतिम संस्कार किए जाने के एक दिन बाद अखिलेश ने भावनात्मक ट्वीट किया। उस जगह से दो तस्वीरें साझा करते हुए जहां मंगलवार को मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया गया था, अखिलेश ने कहा कि कुछ समय के लिए उन्हें ऐसा लगा जैसे सूरज के बिना सवेरा हुआ हो।
अखिलेश यादव ने दो फोटो ट्वीट करने के साथ कैप्शन लिखा, ‘आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा।’ पोस्ट में दो फोटो भी उन्होंने लगाई हैं पहली फोटो नेताजी के अंतिम संस्कार के अंत की यानी अंधेर की है और दूसरी फोटो सुबह सूरज उगने के बाद अस्थियां चुनने के दौरान की है।
आज पहली बार लगा…
बिन सूरज के उगा सवेरा. pic.twitter.com/XlboMo8G2V
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 12, 2022
तीन बार के सीएम और पूर्व रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
अभी पढ़ें – Lucknow News: 72 साल की वृद्धा को पीट-पीटकर मार डाला, भतीजे ने पुलिस को बताई खौफनाक कहानी
पार्टी लाइनों से परे शीर्ष राजनीतिक नेता मंगलवार को यूपी के इटावा जिले के सैफई में ‘नेताजी’ को अंतिम सम्मान देने पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार उन शीर्ष नेताओं में शामिल थे जो अंतिम संस्कार में मौजूद थे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बीजेपी नेता वरुण गांधी अखिलेश यादव को गले लगाते दिखे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: