दक्षिण अफ्रीका से आ रहे हैं 12 चीते, कल सुबह 10 बजे ग्वालियर एयरबेस पर लैंड करेगा एयरफोर्स का सी-17 विमान

Kuno National Park

Kuno National Park

नई दिल्ली: भारत में कल 12 चीते आएंगे। इस बार ये चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए जाएंगे। कल सुबह एयरफोर्स का सी-17 विमान चीते को लेकर ग्वालियर एयरबेस पहुंचेंगे। 17 तारीख की रात 8:00 बजे दक्षिण अफ्रीका से विशेष विमान रवाना हुआ था। विमान के देश में लैंड करने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव कूनो नेशनल पार्क में चीतों का स्वागत करने के मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

क्षिण अफ्रीका से 12 चीते आखिरकार 18 फरवरी को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) में पहुंचेंगे, जहां पिछले साल नामीबिया से ऐसी आठ चित्तीदार बिल्लियां लाई गई थीं। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए जाएंगे। वर्तमान चीते स्वस्थ स्थिति में हैं और हम उनकी अच्छी देखभाल कर रहे हैं। मैंने इस संबंध में आज एक बैठक भी बुलाई है।”

विज्ञापन

इस बार साउथ अफ्रीका से 7 मेल और पांच फीमेल चीते लाए जाएंगे। बता दें कि दुनिया के 7,000 चीतों में से अधिकांश दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और बोत्सवाना में रहते हैं। नामीबिया में चीतों की दुनिया की सबसे बड़ी आबादी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ