MP: सख्त तेवर में दिखे CM शिवराज, समीक्षा बैठक के दौरान DSO सस्पेंड
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

भोपाल। मध्यप्रदेश में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक बार फिर सख्त तेवर देखने को मिले हैं। उन्होंने राशन वितरण में गलत जानकारी देने के कारण डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफ़िसर (DSO) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
DSO के गलत तथ्य पेश करने को लेकर सीएम ने पहले तो नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। इसके बाद फरमान जारी करते हुए कहा कि- DSO को मैं अभी से सस्पेंड करता हूं। वहीं कमिश्नर को बुधवार शाम तक जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया।
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्योपुर ज़िले की समीक्षा की। बैठक में तमाम अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने PM आवास योजना, नल जल योजना, खाद्य विभाग और क़ानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज के तेवर सख्त नजर आए। बैठक में सीएम ने DSO से राशन वितरण को लेकर डेटा मांगा। इसपर DSO के ग़लत तथ्य पेश कर दिया। पहले तो सीएम ने इस पर नाराजगी जताई। इसके बाद DSO को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए कहा कि- DSO को मैं अभी से सस्पेंड करता हूं…गरीबों तक सही तरीके से राशन पहुंचे, ये हमारी जिम्मेदारी है।
बैठक में जनता की परेशानियों को लेकर सीएम सख्त दिखे। अधिकारियों को दो टूक कहा कि मेरे पास जो शिकायतें हैं, उनमें उचित मूल्य की दुकान नियमित नहीं खुल रही है। राशन में गड़बड़ करने वाले को हम नहीं छोड़ेंगे। जल्द से जल्द ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें।
उन्होंने आगे कहा कि जल जीवन मिशन में भी काम की रफ्तार बढ़ाई जाए। अगर घटिया काम हुआ तो कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। पीएम आवास योजना में पैसों की लेनदेन को लेकर सीएम ने सख़्त निर्देश दिये। सीएम ने कहा कि जिनकी शिकायत आई है उनकी सेवा समाप्त की कार्रवाई की जाए।
अभी पढ़ें – UP News: अयोध्या में लता मंगेशकर चौक बनकर तैयार, PM ने किया याद, CM थोड़ी देर में करेंगे उद्घाटन
राशन गड़बड़ी मामले में मुख्यमंत्री चौहान ने कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं। कमिश्नर को बुधवार शाम तक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। सीएम ने कहा कि जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख़्त कार्रवाई होगी।
PM किसान सम्मान और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को लेकर सीएम ने कहा कि ये अंतर कम भी है तो क्यों हैं इसकी मुझे रिपोर्ट भेजें।पोषण आहार और कुपोषण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण के कलंक से मुक्ति दिलानी है। आंगनबाड़ी के प्रयास से इसके लिए ठीक से काम करें।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: