कांग्रेस ने बंगाल में पुलिस वैन में आग लगाने का वीडियो ट्वीट किया, लिखा- जरा पहचानिए, ये किस पार्टी के दंगाई हैं

Congress tweets video
विज्ञापन

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस श्रीनिवास ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें एक व्यक्ति को पुलिस वाहन में रखे तौलिया में आग लगाने के लिए सिगरेट लाइटर का उपयोग करते देखा जा सकता है।

अभी पढ़ें Engineer’s Day 2022: पीएम मोदी ने देश के इंजीनियर्स को दी बधाई, बोले- राष्ट्र निर्माण में योगदान महत्वपूर्ण

Advertisment

बंगाल सचिवालय ‘नबन्ना’ की ओर मार्च के दौरान कथित तौर पर भाजपा प्रदर्शनकारियों ने बुराबाजार इलाके में मंगलवार को एक पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी थी।

कांग्रेस नेता ने लिखा- बस पहचानिए…

श्रीनिवास बीवी की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में नारंगी रंग की टी-शर्ट में एक व्यक्ति को सिगरेट लाइटर का उपयोग करते हुए पुलिस वाहन में रखे एक तौलिया में आग लगाते देखा जा सकता है। थोड़ी ही देर में एक अन्य व्यक्ति को उसी वाहन में तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस नेता ने लिखा कि जरा पहचानिये, ये किस पार्टी के ‘राष्ट्रवादी दंगाई’ पश्चिम बंगाल में पुलिस जीप जला रहे है?

विज्ञापन

श्रीनिवास बीवी ने ट्विटर पर एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें पुरुषों को भाजपा के झंडे लहराते और पुलिस वैन में तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है। कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री इन दंगाइयों को उनके कपड़ों और झंडों से पहचान लेंगे और अपने दिल से उन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगे।”

विज्ञापन

खबरों के मुताबिक, बीजेपी ने इस घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। उधर, कोलकाता में भाजपा की रैली के दौरान एक पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने और एक पुलिस वाहन में आग लगाने के आरोप में बुधवार को कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि बेलियाघाटा, तोपसिया और बोबाजार इलाकों में रात भर चली छापेमारी के दौरान गिरफ्तारियां की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ