ZIM vs NED: जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए वनडे मैच में वेस्ली मधेवेरे ने कमाल कर दिया। 22 साल के इस स्पिन ऑलराउंडर ने नेदरलैंड्स के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वेस्ली मधेवेरे गुरुवार को हरारे में नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान वनडे हैट्रिक लेने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे गेंदबाज बन गए।
हारे हुए मैच को जीता गए मधेवेरे
मधेवेरे के इस कारनामे के चलते जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को 1 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। ऑफ स्पिनर ने 44वें ओवर में कॉलिन एकरमैन, तेजा निदामनुरु और पॉल वैन मीकेरेन को आउट कर नीदरलैंड 213 रन पर समेट दिया। दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 271 रन बनाए थे। इसके जवाब में नेदरलैंड्स की टीम 43वें ओवर तक अच्छी स्थिति में थी। टीम ने 3 विकेट खोकर 213 रन बना लिए थे और आखिरी 7 ओवरों में उसे 59 रनों की जरूरत थी। लेकिन स्पिनर मधेवेरे ने मैच को पलट दिया।
और पढ़िए – Asia Cup 2023: निकल गया तोड़, बिना पाकिस्तान गए टीम इंडिया खेलेगी एशिया कप
मधेवेरे हैट्रिक लेने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले जिम्बाब्वे के लिए 1997 में एड्डो ब्रैंडेस ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार हैट्रिक ली थी। फिर 2014 में प्रॉस्पर उत्सेया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये कमाल किया था। मधेवेरे की हैट्रिक एकदिवसीय मैचों में 50वीं हैट्रिक है।
और पढ़िए – BAN vs IRE: वनडे वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश का बड़ा धमाका, 13.1 ओवर में मैच जीतकर रच दिया इतिहास
वनडे में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
वनडे में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज श्रीलंका के लसिथ मलिंगा हैं। उनके नाम तीन हैट्रिक का रिकॉर्ड है। पांच अन्य गेंदबाजों- पाकिस्तान के वसीम अकरम और सकलेन मुश्ताक, श्रीलंका के चमिंडा वास, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और भारत के कुलदीप यादव ने प्रारूप में दो हैट्रिक ली हैं। अभी तक कुल मिलाकर 8 भारतीय गेंदबाजों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक ली है। इनमें से 3 टेस्ट और 5 वनडे क्रिकेट में आए हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में एकमात्र हैट्रिक आया है। कुलदीप यादव भारत की तरफ से सबसे ज्यादा (2) हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines