नई दिल्ली: जिम्बाव्वे और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हुई है। पहले मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिसमें ओपनिंग करते हुए कप्तान तमीम इकबाल ने इतिहास रच दिया। तमीम इकबाल एकदिवसीय मैचों में 8000 रन तक पहुंचने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही वे ऐसा करने वाले दुनिया के नौवें सलामी बल्लेबाज बन गए। वह 24 वें ओवर में सिकंदर रजा की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन के लेट कट वाइड के साथ 57 रन बनाकर इस मील के पत्थर तक पहुंच गए। उन्होंने 88 गेंदों में 9 चौके ठोक कुल 62 रन बनाए।

विज्ञापन

54 वां एकदिवसीय अर्धशतक
तमीम ने इस दौरान अपना 54 वां एकदिवसीय अर्धशतक बनाया। तमीम को पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज नामित किया गया था, जिसमें उन्होंने एकदिवसीय श्रृंखला में 3-0 से जीत हासिल की। वह तीन एकदिवसीय मैचों में 58.50 की औसत से 117 रन बनाने वाले प्रमुख रन-स्कोरर थे। जनवरी 2021 में अपनी स्थायी कप्तानी की शुरुआत करने के बाद से तमीम ने बांग्लादेश को सात में से छह एकदिवसीय श्रृंखलाओं में जीत दिलाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

2007 में अपना करियर शुरू करने के बाद तमीम बांग्लादेश के सभी प्रारूपों में सबसे बेहतर सलामी बल्लेबाज हैं। वह मुशफिकुर रहीम के बाद टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रहीम सबसे लंबे प्रारूप में 5000 रन तक पहुंचने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने। हालांकि, तमीम बांग्लादेश के लिए 5000, 6000, 7000 और 8000 एकदिवसीय रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

23 पारियों में बनाए 1000 रन 

पिछले 1000 रन बनाने के लिए तमीम ने केवल 23 पारियां खेलीं। इसमें दो शतक शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि 8,000 रन बनाने वाले नौ सलामी बल्लेबाजों में से छह बाएं हाथ के हैं। तमीम का नाम इसमें लेटेस्ट है। तमीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में लिटन दास के साथ पहले विकेट के लिए 119 रन बनाकर बांग्लादेश को शानदार शुरुआत दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ