हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'तेरा डेब्यू तो मेरे से बेहतर हुआ है...' MS Dhoni ने फ्यूचर स्टार का बढ़ाया हौसला, देखें Video

विज्ञापन

नई दिल्ली:  टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टी20 में युवा बैटर शुभमन गिल को मौका मिला है। गिल को भारतीय टीम का फ्यूचर स्टार बताया जा रहा है। जब भी उन्हें मौका मिला है उन्होंने खुद को साबित किया है। राष्ट्रीय टीम का कैप मिलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शुभमन गिल ने भी यही सपना देखा था। साल 2019 में न्यूजीलैंड के दौरे में उनका चयन हुआ। वनडे डेब्यू मैच में 21 गेंदों पर केवल नौ रन बनाकर बनाकर आउट हो गए। भारत हैमिल्टन में आठ विकेट से मैच हार गया।

डेब्यू मैच से खुश नहीं थे शुभमन गिल

शुभमन गिल अपने पहले मैच के प्रदर्शन से खुश नहीं थे। जब दिग्गज एमएस धोनी उनके पास आए तो उदास गिल एक कोने में बैठे थे। तीन साल बाद, गिल ने याद किया कि भारत के पूर्व कप्तान ने उनसे क्या कहा था। सोनम बाजवा के चैट शो ‘दिल दियां गल्लां’ में बोलते हुए गिल ने याद किया कि मैच में जल्दी आउट होने के बाद उन्हें बहुत दुख हुआ। तभी धोनी उनके पास आए और उन्हें उनके डेब्यू की याद दिलाई। गिल ने तब याद किया कि अनुभवी विकेटकीपर 2004 में बांग्लादेश दौरे पर अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय मैच में गोल्डन डक पर रन आउट हो गए थे। धोनी अपने पहले मैच में एक भी गेंद का सामना नहीं किया था।

‘माही भाई ने बढ़ाया हौसला’

शुभमन गिल ने कहा “जिस दिन मैंने पदार्पण किया था, उस समय मेरी उम्र 18 के आसपास थी। मैं मैच में अच्छा नहीं कर पाया। इतने में माही भाई आए और देखा कि मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि कम से कम तुम्हारा डेब्यू मुझसे बेहतर था। मुझे एहसास हुआ कि वह अपने डेब्यू मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए थे। उन्होंने एक भी गेंद का सामना नहीं किया और रन आउट हो गए। फिर उन्होंने हंसना और मजाक करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

गिल इस समय भारतीय टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में हैं। शुक्रवार को पहला मैच बारिश में धुल गया था। दूसरा गेम रविवार को बे ओवल में खेला जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola