WTC Final 2023: 'फाड़ न कपड़ा...', फाइनल से पहले फोटोशूट में शुभमन गिल को ईशान ने बल्ले से पीटा, देखें वीडियो

WTC Final 2023

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल कल यानी 7 जून से शुरू हो रहा है। भिड़ंत दुनिया की दो दिग्गज टीमों के बीच है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी का सुखा खत्म करने के इरादे से उतरेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया भी अपना पहला टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतना चाहेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2020 से शुरू हुई। पहला फाइनल 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड में खेला गया। खिताब न्यूजीलैंड ने जीता था।

विज्ञापन

नई जर्सी में दिखेगी टीम इंडिया

फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। तैयारियां पूरी हो गई हैं। टीम इंडिया को नया किट स्पॉन्सर मिला है। टीम अब एडिडास की जर्सी में नजर आएगी। नई जर्सी में भारत के खिलाड़ियों का फोटोशूट हुआ। सभी प्लेयर्स ने फोटोशूट के दौरान मस्ती की। जिसका एक विडिया आईसीसी ने जारी किया है।

विज्ञापन

फाड़ न कपड़ा….

आईसीसी द्वारा जारी वीडियो में टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल और ईशान किशन साथ नजर आए। दोनों ने काफी मस्ती की। गिल-ईशान की जोड़ी हमेशा साथ दिखती है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। बिहाइंड द सीन्स वीडियो में जब गिल अपना फोटोशूट करवाते रहते हैं तब ईशान किशन उन्हें बैट से मारते हैं। इसके बाद किशन जोर से गिल को कहते हैं फाड़ न कपड़ा….।

विज्ञापन

प्लेइंग इलेवन पर सस्पेंस

बिहाइंड द सीन्स वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, पुजारा, जडेजा और रहाणे भी नजर आते हैं। सभी मस्ती में अपनी-अपनी फोटो देते हैं। बता दें कि भारत की संबंधित प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी अटकलें हैं। दोनों टीमों ने महामुकाबले से पहले अपने दस्ते की घोषणा की, लेकिन प्लेइंग इलेवन अभी तक नहीं बताया है। हाल के दिनों में खेल में काफी बदलाव आया है। अब टीमें टेस्ट की पूर्व संध्या पर अपने प्लेइंग इलेवन का खुलासा करना पसंद करती हैं। इंग्लैंड ने अतीत में अक्सर ऐसा किया है और भारत ने भी दुर्लभ अवसर पर ऐसा किया है। सवाल है- क्या आज भारतीय प्लेइंग इलेवन का ऐलान होगा। फिलहाल कुछ भी कन्फर्म नहीं किया जा सकता है

भारत की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ