Wrestlers Protest Live Update: देश के शीर्ष पहलवानों का सड़क पर दंगल चल रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के बड़े पहलवानों का धरना जारी है। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगा है। इस बीच खेल मंत्रालय के न्योते पर प्रदर्शनकारी पहलवानों का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए शास्त्री भवन पहुंच गया है।
बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट जैसे बड़े पहलवान बृजभूषण शरण सिंह को हटाने की मांग कर रहे हैं. विनेश फोगाट ने तो बृजभूषण पर यौन शोषण के गंभीर आरोप तक लगाए हैं। जबकि फेडरेशन के चीफ ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि एक भी आरोप सही निकले तो फांसी चढ़ा देना। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी ओलिंपिक मेडल नहीं जीत सकते। उनमें गुस्सा है, प्रदर्शन इसीलिए कर रहे हैं।
और पढ़िए – अर्शदीप सिंह ने बरपाया कहर, इतने विकेट चटकाकर मध्यप्रदेश की तोड़ डाली कमर
- पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि आज प्रदर्शन का दूसरा दिन है। हमें सरकार की तरफ से कोई भी संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हमें जान का भी खतरा है, हमने पुलिस का प्रोटेक्शन भी नहीं ली है। जब शोषण होता है तो एक कमरे में होता है, वहां कैमरे नहीं लगाए जाते हैं। वे लड़कियां भी हमारे साथ हैं जो इसे साबित कर सकती हैं।
- विनेश फोगाट ने कहा कि हमारे पास सारे सबूत हैं। हमें सामने आने के लिए मजबूर न किया जाए। अगर कार्यवाई नहीं हुई तो एफआईआर दर्ज कराएंगे। अगर हम जैसे पहलवानों के साथ ऐसा हो रहा है तो बाकी लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं। हिंदुस्तान में एक भी लड़की पैदा नहीं होनी चाहिए, अगर हम भी सुरक्षित नही तो।
- खेल मंत्रालय के साथ पहलवानों की बैठक खत्म हो गई है। इस बी खबर आ रही है कि WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह 22 जनवरी को इस्तीफा दे सकते हैं। इसी दिन कुश्ती महासंघ ने मीटिंग बुलाई है।
- बड़ी खबर ये है कि बजरंग पूनिया ने सरकार से मांग की है कि वो बृजभूषण शरण सिंह पर नजर रखें क्योंकि वो देश छोड़कर फरार हो सकते हैं।
- इसके एक दिन बाद विनेश फोगट और साक्षी मलिक ने बीजेपी सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।
- चैंपियन पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगट ने कहा कि मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि सरकार उनके साथ है। मैं कोशिश करूंगी कि आज उनके मुद्दों को सुलझाया जाए।
- छत्रसाल ट्रेनी और टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया भी सैकड़ों पहलवानों के साथ जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
और पढ़िए – रहाणे की टीम पर भारी पड़ा दिल्ली का ये बॉलर, हवा में उड़ा दिया शतकवीर का स्टंप
https://twitter.com/ravidahiya60/status/1615925678645579776?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1615925678645579776%7Ctwgr%5E42c9dfd0060997885a7dea64c3db27bf56cf0cbd%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Fsports%2Fi-have-assured-them-that-the-government-is-with-them-babita-phogat-on-wrestlers-protesting-at-jantar-mantar-8391498%2F
मानसिक रूप से प्रताड़ित किया
बजरंग पूनिया ने कहा कि हमारा विरोध WFI और जिस तरह वे पहलवानों के हितों को ध्यान में रखे बिना काम कर रहे हैं उसके खिलाफ है। इसका राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है। बजरंग पुनिया ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। फोगट ने तो कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे ‘खोटा सिक्का’ कहा। उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
213 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
316 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
387 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
406 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
413 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines