Ranji Trophy: रहाणे की टीम पर भारी पड़ा दिल्ली का ये बॉलर, हवा में उड़ा दिया शतकवीर का स्टंप

Ranji Trophy Mumbai vs Delhi Divij Mehra

Ranji Trophy Mumbai vs Delhi Divij Mehra

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले सामने आ रहे हैं। दिल्ली और मुंबई के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेले जा रहे मैच में दिल्ली के एक गेंदबाज ने मुंबई की कमर तोड़ डाली। दिल्ली के बॉलर दिविज मेहरा की शानदार गेंदबाजी ने अजिंक्य रहाणे की टीम मुंबई को घुटनों पर ला दिया।

विज्ञापन

दूसरी पारी में तीसरे दिन का मैच खत्म होने तक मुंबई की टीम के 168 रन पर 9 विकेट गिर चुके हैं। खास बात यह है कि दिविज ने मुंबई के शतकवीर सरफराज खान को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। सरफराज ने पहली पारी में शानदार सेंचुरी ठोक 125 रन बनाए थे।

विज्ञापन

खतरनाक इनस्विंगर पर सरफराज के उड़े होश

ये नजारा 10वें ओवर में देखने को मिला। 10 रन बनाकर खेल रहे अरमान जाफर को अनुज रावत के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेज चुके दिविज ने अगली ही गेंद पर सरफराज खान को बोल्ड मार दिया। दिविज की ये इनस्विंगर इतनी खतरनाक थी कि सरफराज खान इससे पहले कि कुछ समझ पाते, ऑफ स्टंप उड़कर दूर जा गिरा। ये नजारा देख सरफराज दंग रह गए। आखिरकार उन्हें दूसरी पारी में डक पर पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

दिविज ने चटकाए 5 विकेट

दिविज ने दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए अब तक 12 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट चटका दिए हैं। उन्होंने अरमान जाफर और सरफराज खान के अलावा पृथ्वी शॉ को 16, मुशीर खान को 5 और मोहित अवस्थी को डक पर पवेलियन भेज दिया। वहीं प्रांशु विजयरान ने 2 विकेट चटकाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मुंबई की टीम 92 रन की लीड ले चुकी है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली को पूरी टीम ढेर करने के लिए सिर्फ 1 विकेट की दरकार है। मैच का चौथा दिन काफी अहम होगा। दिल्ली को यदि कम रनों का लक्ष्य मिलता है तो वह इस मैच को आसानी से निकाल सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच का नतीजा क्या रहता है।

दिविज मेहरा की शानदार गेंदबाजी देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ