World Wrestling Championship: अंतिम पंघाल का दमदार प्रदर्शन, ब्रॉन्ज जीतकर हासिल किया इस टूर्नामेंट का कोटा

World Wrestling Championship ANTIM PANGHAL Won BRONZE MEDAL Get OLYMPIC QUOTA For INDIA

World Wrestling Championship ANTIM PANGHAL Won BRONZE MEDAL Get OLYMPIC QUOTA For INDIA

Antim Panghal World Wrestling Championship: भारत की स्टार खिलाड़ी अंतिम पंघाल ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया है। पंघाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। इसी के साथ उन्होंने पेरिस ओलंपिक्स का कोटा हासिल कर लिया है।

विज्ञापन

गुरुवार को सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 53 किग्रा फ्रीस्टाइल में उन्होंने ये पदक जीता। पंघाल ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर स्वीडन की एम्मा मालमग्रेन को 16-6 से हराया। माल्मग्रेन इस साल U23 यूरोपीय चैंपियनशिप और सीनियर यूरोपीय चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। पिछले साल के वर्ल्ड्स में माल्मग्रेन को कांस्य पदक मुकाबले में एक अन्य भारतीय विनेश फोगाट ने हराया था।

विज्ञापन

भारत को जाएगा कोटा 

भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन के कारण पंघाल तटस्थ ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। हालांकि उनका जीता हुआ कोटा भारत को जाएगा। उन्होंने पहले दौर में बड़े उलटफेर के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन यूएसए की डोमिनिक ओलिविया पैरिश को 3-2 से हराया था।

विज्ञापन

विनेश फोगाट के खिलाफ जा चुकी हैं कोर्ट 

19 साल की भारतीय पहलवान ने इसके बाद प्री-क्वार्टर में पोलैंड की रोक्साना मार्ता जसीना को 10-0 से शिकस्त दी। फिर क्वार्टर फाइनल में रूस की नतालिया मालिशेवा को 9-6 से हरा दिया। हालांकि सेमीफाइनल में वह कलादज़िंस्काया से हार गईं। कलादज़िंस्काया ने ही टोक्यो ओलंपिक में विनेश को हराया था। बता दें कि अंतिम विनेश फोगाट को एशियन गेम्स में डायरेक्ट एंट्री का विरोध कर चुकी हैं। विनेश को ट्रायल से छूट दी गई थी। हालांकि इस मामले को दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। अंतिम ने तब इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल जीता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ