हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2023: साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने बताया कौन है जिम्मेदार?

World Cup 2023: साउथ अफ्रीका से 102 रन से मिली शिकस्त के बाद अपनी भड़ास निकाली और बताया कि हार का जिम्मेदार कौन था। उन्होंने अपनी टीम के गेंदबाजों को ही हार का जिम्मेदार बताया।

विज्ञापन
Sri Lanka Captain Dasun Shanaka

Sri Lanka Defeation From South Africa Review: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हम सही लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाए। मुझे लगा था ये मैच बड़े स्कोर वाला मैच होगा और हुआ भी ऐसा ही, लेकिन हम रणनीति के अनुरूप गेंदबाजी नहीं कर पाए। जिसके कारण हमे हार का सामना करना पड़ा है। आगे हमे अपनी गेंदबाजी में और ज्यादा सुधार करने जरूरत है, जिस पर हम काम कर रहे हैं।” यह कहना है कि श्रीलंका के कप्तान दाशुन शनाका का, जिन्होंने वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से 102 रन से मिली शिकस्त के बाद अपनी भड़ास निकाली और बताया कि हार का जिम्मेदार कौन था। उन्होंने अपनी टीम के गेंदबाजों को ही हार का जिम्मेदार बताया।

यह भी पढ़ें: World Cup: भारत-पाक मैच के लिए दौड़ेगी स्पेशल ‘वंदे भारत’, आसानी से अहमदाबाद पहुंच सकेंगे दर्शक

मैच में साउथ अफ्रीका के 3 खिलाड़ियों ने शतक लगाया

दरअसल, 5 अक्टूबर से शुरू हुए ICC वनडे विश्व कप में 7 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका पर 102 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया। साउथ अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज एडन मारक्रम ने इस मैच में एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में शतक लगाने के साथ एडन मारक्रम वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, लेकिन इसके विपरीत श्रीलंका का प्रदर्शन काफी खराब रहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कोहली-धोनी के साथ मिलकर भारत में 700 करोड़ का फुटबॉल टूर्नामेंट कराएंगी अरबपति की पत्नी

श्रीलंका की पूरी टीम 326 रनों पर ही हो गई थी ढेर

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक 100, रासी वान डेर डुसेन 108 और मारक्रम 106 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, 428 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 44.5 ओवर में 326 रनों पर ढेर हो गई थी। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा केशव महाराज, रबाड़ा और मारको ने 2-2-2 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola