World Cup 2023: कल यानी 5 अक्टूबर से भारत में क्रिकेट विश्व कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाएगा। इस विश्व कप के लिए फैंस कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। वो इसलिए क्योंकि पहली बार क्रिकेट के इतिहास में ऐसा हो रहा है कि पूरा विश्व कप भारत में है। इससे पहले साल 2011 में भारत के साथ बांग्लादेश और श्रीलंका ने विश्व कप 2011 का आयोजन कराया था। इसलिए माहौल अच्छा बन रहा है। लेकिन एक बात ऐसी है जिससे ये मजा किरकिरा हो सकता है। इसके लिए कोई भी टीम तैयार नहीं होगी। और ना ही चाहेगी कि ऐसा हो जाए।
बारिश का हो सकता है खतरा
दरअसल एशिया कप 2023 की बात करें तो टूर्नामेंट का एक-दो मुकाबलों को छोड़कर बाकी सभी बारिश से प्रभावित रहे। एशिया कप श्रीलंका में था और अब विश्व कप 2023 भारत में है। यानी कह सकते हैं कि मौसम को लेकर सभी के मन में सवाल जरूर होगा. तो आपको बता दें कि कुछ मुकाबलों में बारिश अपना खेल दिखा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 हफ्ते में देश के अंदर बारिश देखने को मिल सकती है।
बनानी होगी नई प्लानिंग
अगर ऐसा होता है तो फिर सभी देशों को अपने साथ बी प्लान को भी तैयार रखना होगा। एशिया कप 2023 में टीम इंडिया समय के रहते सभंल गई। अगर रोहित के पास बी प्लान नहीं होता तो टीम के लिए समस्या खड़ी हो सकती थी। इसलिए विश्व कप 2023 में टीम को डीएलएस के नियम के अनुसार अपनी पारियों को आगे लेकर जाना होगा।
इन मैदानों पर है बारिश का साया
विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में अगर मैदानों की बात करें तो अहमदाबाद के साथ धर्मशाला, दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि एक खुशखबरी ये है कि पूरा मैच बाधित नहीं होगा। मैच के बीच-बीच में बारिश खलल डाल सकती है। लेकिन इतना तो साफ है कि टीमों को विश्व कप 2023 में सुधरने का समय नहीं होगा। एशिया कप में टीमों के पास कई मौके होते हैं पर विश्व कप का फॉर्मेट ही ऐसा है। आईपीएल में खेलकर सभी टीमों को इसका आईडिया भी हो गया है.
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines