Women’s Asia Cup 2022: विमेंस एशिया का के दसवें मुकाबले में थाइलैंड ने कमाल कर दिया। थाइलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया है। गुरुवार को हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 117 रनों का लक्ष्य रखा था। इस टारगेट को थाइलैंड ने 4 विकेट और 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
जीत की होरी रहीं ओपनिंग बैटर नत्थाकन चैंथम
थाइलैंड की जीत की हीरो ओपनिंग बैटर नत्थाकन चैंथम रहीं, जिन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की सर्वाधिक पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। चैंथम के अलावा थाइलैंड की कोई भी बैटर 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। नन्नापत कोंचरोएंकाई ने 13 तो कप्तान नरुमोल चायवाई ने 17 रनों की पारी खेली।
अब 7 अक्टूबर को पाकिस्तान, टीम इंडिया से भिड़ेगी। भारत से होने वाले मुकाबले से पहले थाइलैंड ने पाकिस्तान को हराया है। ये हार पाकिस्तान की खिलाड़ियों के मनोबल पर जरूर असर डालेगी।
आखिरी ओवर का रोमांच
ये मुकाबला आखिरी ओवर तक गया। अंतिम ओवर में थाइलैंड को 10 रनों की दरकार थी और गेंद अनुभवी डायना बेग के हाथों में थी। पहली गेंद डायना ने वाइड डाली। दूसरी गेंद डायना फुलटॉस डालकर बड़ी गलती कर बैठीं, थाइलैंड की बैटर रोसीनन ने इसका फायदा उठाते हुए सामने की तरफ चौका जड़ दिया। यहां से पाकिस्तान की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई थी। अगली तीन गेंदों पर थाइलैंड ने चार रन बनाकर यह मैच अपने नाम किया।
अभी पढ़ें – किशोर दा के बंगले में विराट कोहली का रेस्टोरेंट, Video में देखें अंदर से कैसा दिखता है
https://twitter.com/CricSportsBuzz/status/1577915529586962432?s=20&t=8qC1Tti0PWkjSa_cUgHK0g
विमेंस एशिया कप में थाइलैंड ने खोला खाता
विमेंस एशिया कप 2022 में थाइलैंड ने पाकिस्तान को हराकर प्वाइंट टेबल (Womens Asia Cup 2022 Points Table) में अपना खाता खोल लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद यह टीम 2 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines