---विज्ञापन---

किशोर दा के बंगले में विराट कोहली का रेस्टोरेंट, Video में देखें अंदर से कैसा दिखता है

नई दिल्ली: विराट कोहील टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। जाने से पहले विराट ने मुंबई में अपना एक और रेस्टोरेंट खोल दिया है। इस रेस्टोरेंट की खास बात ये हैं कि ये दिग्गज सिंगर किशोर कुमार के बंगले में खुला है। विराट ने इसका नाम ‘वन8 कम्यून’ रखा है। उन्होंने […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: विराट कोहील टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। जाने से पहले विराट ने मुंबई में अपना एक और रेस्टोरेंट खोल दिया है। इस रेस्टोरेंट की खास बात ये हैं कि ये दिग्गज सिंगर किशोर कुमार के बंगले में खुला है। विराट ने इसका नाम ‘वन8 कम्यून’ रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार फैंस को अपने रेस्टोरेंट की झलक दिखाई है।

अभी पढ़ें Women’s Asia Cup 2022:थाइलैंड ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 4 विकेट से हराकर रचा इतिहास

मशहूर गायक किशोर कुमार के पुराने बंगले को विराट ने रेस्टोरेंट बना दिया

विराट कोहली ने अपना इस नए रेस्टोरेंट को काफी भव्य बनाया है। मशहूर गायक किशोर कुमार के पुराने बंगले को विराट ने रेस्टोरेंट बना दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो विराट कोहली ने जुहू स्थित इस प्रोपर्टी को 5 साल के लिए लीज पर लिया है। इस रेस्टोरेंट के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने इसकी झलक दिखाई है।

काफी भव्य है रेस्टोरेंट

वीडियो में विराट कोहली ने किशोर कुमार के बारे में कहा कि उनके गीतों ने वाकई मुझे छू लिया है। मैं हमेशा उनके गाने सुनता हूं। जब भी कोई व्यक्ति मुझसे पूछता कि आप किससे मिलना चाहेंगे, मैं किशोर दा का नाम हमेशा करता हूं क्योंकि वह सिर्फ करिश्माई थे। विराट कोहली इस वीडियो में किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ गाते नजर आए।

---खबर नीचे जारी है---

रेस्टोरेंट के अंदर विराट की जर्सी भी लगी है। उसपर नंबर 18 भी लिखा है। इसकी ओपनिंग 8 अक्टूबर को हो रही है। विराट फिलहाल ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं। वहां उन्हें टी20 वर्ल्ड कप खेलना है।

अभी पढ़ें रेप का आरोपी क्रिकेटर पुलिस हिरासत में, 17 साल की लड़की ने लगाया था आरोप

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 06, 2022 02:48 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola