Women’s Asia cup 2022: बांग्लादेश में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia cup 2022) के दूसरे दिन पाकिस्तान और मलेशिया वुमन के बीच मैच हुआ। इस मैच को पाकिस्तान ने आसानी से जीतकर अपने अभियान की सफल शुरूआत की। पाकिस्तान ने मलेशिया को 9 विकेट से मात दी। मैच में पहले बैटिंग करते हुए मलेशिया की टीम केवल 57 रन बना पाई, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 9 ओवर में ही इस आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया।
अभी पढ़ें – इस खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल के साथ क्रिकेटर Prithvi Shaw की फोटो वायरल, जानिए दोनों का क्या है रिश्ता
मलेशिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए शुरुआत में ही विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद भी पारी को कोई भी संभाल नहीं पाया। मलेशिया की तरफ से जूलिया (11) को छोड़ दिया जाए तो कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। 5 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। आमैमा सोहैल ने सबसे अधिक 19 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि तबू हसन ने 3 विकेट चटकाए। डायना बेग और सादिया इकबाल ने एक-एक विकेट झटके।
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने तेज शुरुआत की। ओपनर मुनीबा अली और सिद्रा अमीन ने 6 ओवरों में ही ताबड़तोड़ 45 रन ठोक दिए। हालांकि, इज्जती इस्माइल की गेंद पर सिद्रा 31 रन बनाकर आउट हो गईं। जिसके बाद बिसमाह महरूफ उतरी और उन्होंने मुनीबा अली के साथ मिलकर मैच जीता दिया।
अभी पढ़ें – मैच में गेंदबाजों को कूटा, फिर कोलंबिया की बालाओं के साथ झूमते नजर आए गेल, देखें वीडियो
बता दें कि इससे पहले भारत ने भी अपने पहले मैच में जीत हासिल की है। भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से मात दी थी। इस जीत में भारत की तूफानी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने 76 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines