इस खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल के साथ क्रिकेटर Prithvi Shaw की फोटो वायरल, जानिए दोनों का क्या है रिश्ता

Prithvi Shaw nidhhi tapadiaa relation

Prithvi Shaw nidhhi tapadiaa relation

Prithvi Shaw nidhhi tapadiaa: पृथ्वी शॉ भले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से आय दिन चर्चा में रहते हैं। इस बार वह एक मिस्ट्री गर्ल के चलते सुर्खियों में हैं। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर सबको हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फोटो में एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ नजर आ रही है। यह मिस्ट्री गर्ल क्रिकेट फैंस के बीच ज्यादा फेमस नहीं है। पृथ्वी शॉ की फोटो वायरल होते ही यह लड़की एक मिट्री गर्ल बन गई। इतना ही नहीं लोग इसके बारे में जानने के लिए आतुर हो गए।

विज्ञापन

हालांकि खुद पृथ्वी ने इस राज से पर्दा उठाया और बताया कि आकिर ये लड़की कौन है। आपको बता दें कि शॉ को निधि तपाड़िया ही गरबा सीखा रही हैं। वह उनकी गरबा टीचर हैं।

Cricketer Prithvi Shaw nidhhi tapadiaa photos viral

Cricketer Prithvi Shaw nidhhi tapadiaa photos viral

विज्ञापन

‘गरबा स्टेप्स सिखाने के लिए आपका धन्यवाद’

वायरल फोटो में 22 वर्षीय पृथ्वी शॉ कुर्ता और पाजामा पहने नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर मिस्ट्री ‘गर्ल’ भी दिखाई दे रही है, जबकि बीच में माता की फोटो रखी हुई है। इस फोटो के सामने दोनों हाथ जोड़े खड़े हैं। पृथ्वी ने रेड कलर के हार्ट वाले इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा, ‘गरबा स्टेप्स सिखाने के लिए आपका धन्यवाद।’

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CguHnfKoMCA/?utm_source=ig_web_copy_link

कौन है मिस्ट्री गर्ल निधि तपाड़िया?

पृथ्वी शॉ के साथ फोटो में दिख रही मिस्ट्री गर्ल का नाम निधि तपाड़िया (Nidhhi Tapadiaa) है। वह इंटरनेट और इंस्टाग्राम सेंसेशन हैं। निधि तपाड़िया के इंस्टाग्राम पर 102K फॉलोवर्स हैं। वह मॉडल और अभिनेत्री भी हैं। वे पॉपुलर टीवी शो सीआईडी में भी नजर आ चुकी हैं, जो इंडियन टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ