Women’s Asia Cup 2022: 6 देशों के बीच खेले जाने वाले एशिया कप का आगाज हो चुका है। इसके पहले दिन आज भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी 20 मैच खेला जाना है। इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच बांग्लादेश के सिलहट स्थित मैदान में खेला जा रहा है।
अभी पढ़ें – Irani Trophy: T20 वर्ल्ड कप में न ले जाकर गलती तो नहीं कर रहा भारत, उमरान मलिक ने सौराष्ट्र का निकाला धुआं
भरतीय टीम की बात करें तो इंग्लैंड से सीरीज जीतने के बाद और कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचने के बाद वे इस मैच में फेवरेट्स माने जा रहे हैं। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। वहीं श्रीलंका टीम की कप्तानी चमारी अटापट्टू कर रही हैं। दोनों ही टीम की प्लेइंग इलेवन आप नीचे देख सकते हैं।
Sri Lanka Playing 11: हसीनी परेरा, चमारी अथापथु (c), हर्षिता मडवी, अनुष्का संजीवनी (wk), निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया
India Playing 11: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (c), दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, ऋचा घोष (wk), पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, रेणुका सिंह
कहां और कैसे देखें मैच
भारत बनाम श्रीलंका का ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल या फिर Disney+hotstar पर लाइव देख सकते हैं। मुकाबला 1 बजे से शुरू होगा
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: इस भारतीय गेंदबाज के मुरीद हुए जॉश हेजलवुड, कहा- उनका गति में बदलाव है अभूतपूर्व
6 टीमें ले रही भाग, टॉप 4 सेमीफाइनल के लिए करेंगी क्वालिफाई
बता दें कि एशिया कप में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं जिसमें भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और नवोदित यूएई शामिल हैं। ये सभी टीमें हर टीम के साथ एक मैच खेलेंगी। लीग चरण की समाप्ति के बाद अंक तालिका में शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करेंगी। दोनों सेमीफाइनल के विजेता 15 अक्टूबर को महिला एशिया कप 2022 फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines