Women's Ashes 2023: दोहरा शतक ठोक इस महिला प्लेयर ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 88 साल पुराना रिकॉर्ड
Edited By Bhoopendra Rai

Tammy Beaumont
Edited By Bhoopendra Rai

Tammy Beaumont
Women’s Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच एशेज सीरीज का एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की ओपनिंग बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने 208 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। टैमी पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।
टैमी ब्यूमोंट से पहले साल 1935 में स्नोबॉल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 189 रनों की पारी खेली थी। अब टैमी ब्यूमोंट ने इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलकर 88 साल के बाद स्नोबॉल के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टैमी ब्लयूमोंट (Tammy Beaumont) ने 331 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 27 चौके निकले।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1672643244466016259?s=20
टैमी ब्लयूमोंट टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाली वह पहली इंग्लिश महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वहीं टेस्ट में ओवरऑल ऐसा कारनामा करने वाली वह आठवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1672673443551100928?s=20
महिला क्रिकेट में सर्वाधिक निजी रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की किरन बालूच के नाम पर है, जिन्होंने साल 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 242 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस मामले में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का नाम है, जिनके बल्ले से टेस्ट फॉर्मेट में 214 रनों की पारी देखने को मिली थी।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1672658076850110467?s=20
दरअसल, महिला एशेज सीरीज का एकमात्र टेस्ट मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 473 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 463 रन बना दिए। अब ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 82 रन बनाकर 92 रनों की लीड ले ली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: