नई दिल्ली: भारत की एकदिवसीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को कहा है कि इंग्लैंड दौरे पर वह अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को एक यादगार विदाई देना चाहती हैं। कौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जब मैंने पदार्पण किया, तो वह कप्तान थीं और मेरे लिए उनके द्वारा खेले गए आखिरी वनडे का नेतृत्व करने का यह एक शानदार अवसर है। हम उनके लिए कुछ बेहतरीन पल बनाने की कोशिश करेंगे ताकि वह इससे अच्छी यादें वापस ले सकें।”
तीसरे वनडे के बाद लेंगी विदाई
39 वर्षीय अनुभवी गोस्वामी लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई लेंगी। वह इससे पहले इस साल की शुरुआत में एकदिवसीय विश्व कप में खेली थी, लेकिन चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के अंतिम ग्रुप स्टेज मैच से चूक गई थी, जिसके बाद वह श्रीलंका के दौरे से चूक गई थी। इसके बाद उन्हें वापस बुला लिया गया। हरमनप्रीत ने कहा कि कोई भी झूलन की जगह नहीं भर सकता। उन्होंने यह याद किया कि वह कैसे कठिन अभ्यास करती थी।
उनका हार्डवर्क काबिले तारीफ
कौर ने कहा- “वह दो-तीन घंटे गेंदबाजी करती हैं, जैसा कम ही करते हैं। वह हम सभी के लिए एक महान उदाहरण है। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने उसे देखकर खेलना शुरू कर दिया है। यहां तक कि मैंने भी देखा कि वह खेलों से पहले कैसे तैयारी करती हैं और एक मैच से पहले उनकी मानसिकता क्या होती है। मैंने उनसे काफी सीखा है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उन्हें देखा, करीब से काम किया और उनके साथ समय बिताया।”
भारत 10 सितंबर, 2022 से इंग्लैंड में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगा। हरमन प्लेइंग इलेवन में छह बल्लेबाजों को खिलाने के पक्ष में हैं। किरण नवगिरे को अपना पहला राष्ट्रीय कॉल मिला है जबकि दयालन हेमलता टीम में लौट आई हैं। उन्होंने कहा- “मुझे लगता है कि आप चाहे जो भी प्रारूप खेल रहे हों, आपको टीम में छह बल्लेबाजों की आवश्यकता होती है। दो-तीन शुद्ध गेंदबाज और दो-तीन ऑलराउंडर होने से आप टीम को एक अच्छा संतुलन दे सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines