हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WI vs IND: सूर्यकुमार ने गेंदबाज को दिखाया 'SKY WAY', गेंद को लपेटकर स्टैंड में फेंका, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपनिंग करने का मौका दिया। लेकिन सूर्याकुमार इसका फायदा नहीं उठा सके। शुरुआत मिल गई थी, जिसे वे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। अपनी 24 रनों की पारी में सूर्यकुमार ने कमाल का शॉट खेला। उन्होंने अल्जारी जोसेफ के खिलाफ एक अपने अंदाज में छक्का मारा।

अल्जारी जोसेफ तेज गेंदबादी के लिए जाने जाते हैं। जिस गेंद पर सूर्या ने छक्का मारा वे गेंद 146 के रफ्तार की थी। गेंद जिस रफ्तार में आई उसी रफ्तार में उड़ी। सूर्यकुमार यादव ने स्टंप की गेंद को फाइन लेग के उपर से फ्लिक कर के स्टैंड्स में पहुंचा दिया।

और पढ़िए – WI vs IND: कप्तान रोहित शर्मा का धमाका, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

https://twitter.com/cricket_lover55/status/1553030348233007104?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1553030348233007104%7Ctwgr%5E71a98be9f3b6bee09ed001129ab887d6cc4e4474%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Find-vs-wi-suryakumar-yadav-hit-amazing-helicoper-shot-against-alzarri-joseph-on-his-t20i-debut-video-au92-1371480.html

अल्जारी जोसेफ का T20 इंटरनेशनल में किया 4 ओवर का पहला स्पेल थोड़ा महंगा रहा। और, इसकी वजह भी भारतीय क्रिकेट के मिस्टर 360 डिग्री बनते जा रहे सूर्यकुमार यादव ही हैं। ना वो उनके पहले ही ओवर में आतिशी बल्लेबाजी करते और ना ही उनकी गेंदबाजी का ग्राफ महंगा दिखता।

विज्ञापन

और पढ़िए – CWG 2022: श्रीहरि ने तैराकी में किया कमाल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

भारत की आसान जीत
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मैच टीम इंडिया के नाम रहा। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रनों से हरा दिया। रोहित शर्मा ने पहले मैच में ही शानदार अर्धशतक लगाया। ब्रेक के बाद मैदान में लौटे रोहित ने कैरबियन गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इसके साथ ही रोहित अब टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola