नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मैच टीम इंडिया के नाम रहा। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रनों से हरा दिया। रोहित शर्मा ने पहले मैच में ही शानदार अर्धशतक लगाया। ब्रेक के बाद मैदान में लौटे रोहित ने कैरबियन गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इसके साथ ही रोहित अब टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

और पढ़िए – CSA T20 League: जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन सहित इन खिलाड़ियों ने किया साइनअप, जानिए कितनी मिलेगी सैलेरी

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 44 गेंद में 64 रन की पारी खेली। जिसमें 7 चौके और 2 छक्के जड़े। गप्टिल इस हफ्ते की शुरुआत में ही रोहित को पीछे छोड़ते हुए सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। वह रोहित से 20 रन आगे थे। विराट कोहली के टी20 में 3,308 रन हैं।

टी20 क्रिकेट में रोहित से आगे कोहली थे, जिनके नाम 30 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था। लेकिन अब रोहित ने विराट को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले प्लेयर हैं, उनके टी-20 क्रिकेट में कुल 31 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित ने 27 अर्धशतक और 4 शतक ठोके हैं। वहीं, विराट कोहली के नाम 30 अर्धशतक हैं।

विज्ञापन

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज

विज्ञापन

रोहित शर्मा- 129 मैच, 3443 रन, 32.38 औसत
मार्टिन गुप्टिल- 116 मैच, 3399 रन, 32.37 औसत
विराट कोहली- 99 मैच, 3308 रन, 50.12 औसत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ