कौन हैं पाकिस्तान के मोहम्मद यासिर? जिन्हें नीरज चोपड़ा ने फोन कर दी बधाई, जानिए

Neeraj Chopra Muhammad Yasir Javelin

Neeraj Chopra Muhammad Yasir Javelin

Javelin Thrower Muhammad Yasir: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी मोहम्मद यासिर का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने यासिर को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद फोन कर बधाई दी। यासिर ने पिछले महीने बैंकॉक में ईवेंट के दौरान 79.93 मीटर थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी। 25 साल के इस खिलाड़ी को नीरज ने क्यों फोन किया और आखिर मोहम्मद यासिर कौन हैं? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

पदक जीतने वाले एकमात्र पाकिस्तानी एथलीट 

मोहम्मद यासिर पाकिस्तान के नंबर 2 भाला फेंक खिलाड़ी हैं। वह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले एकमात्र पाकिस्तानी एथलीट हैं। उनकी ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पाकिस्तान ने आखिरी बार 1991 में मलेशिया के कुआलालंपुर में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीता था। यासिर की वजह से आयोजन में भाग लेने वाले 42 देशों में से पाकिस्तान पदक तालिका में 17वें स्थान पर रहा। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने जेवलिन थ्रोअर मोहम्मद यासिर को बधाई दी थी।

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा जैसी हेयरस्टाइल 

इस बार पाकिस्तान के शीर्ष जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम चोट के चलते इस प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे। अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा अच्छे दोस्त माने जाते हैं। यासिर नीरज चोपड़ा को अपनी इंस्पिरेशन मानते हैं। खास बात यह है कि उनकी हेयरस्टाइल भी नीरज जैसी है। यासिर का कहना है कि नीरज चोपड़ा मेरे पसंदीदा हैं और मैं उनसे प्रेरणा लेता हूं। उन्होंने ओलंपिक स्वर्ण जीता है, जो दुनिया के इस हिस्से से किसी के लिए पहली बार है।

विज्ञापन

भारत के खिलाड़ी के साथ किया था पोडियम साझा 

खास बात यह भी है कि यासिर ने रजत पदक विजेता डीपी मनु के साथ पोडियम साझा किया था। उन्होंने बाद में कहा था- पहली बार किसी पड़ोसी के साथ पोडियम पर खड़ा होना अद्भुत था। यासिर अब ओलंपिक्स की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है तो 85.50 मीटर का थ्रो रिकॉर्ड करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ