Al Nassr vs Al Ettifaq: दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) इन दिनों साउदी अरब में हैं और वहां के क्लब अल नस्र की तरफ से खेल रहे हैं। रविवार को पुर्तगाल स्टार ने इस क्लब की तरफ से अपना पहला आधिकारिक मैच खेला। इस मैच में क्लब के फैंस को उम्मीद थी कि रोनाल्डो आते ही गोल दाग देंगे हालांकि अथक प्रयासों के बाद भी वे फेल रहे। इसके बावजूद मैदान पर उनका जलवा खूब दिखा और उनकी टीम ने अल-इत्तेफाक के खिलाफ जीत लिया।
रोनाल्डो ने नहीं किया गोल, टीम टॉप पर पहुंची
रोनाल्डो को अल नस्र का नया कप्तान बनाया गया है। अपने डेब्यू मैच के पूरे 90 मिनट वो मैदान पर रहे। वो रियाद में खेले गए इस मैच में गोल तो नहीं कर सके लेकिन उनकी टीम ने ये मैच 1-0 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही ये टीम सऊदी अरब लीग के टॉप पर पहुंच गई। रोनाल्डो को देखने आए फैंस से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। हर तरफ बस रोनाल्डो-रोनाल्डो के नारे लग रहे थे। रोनाल्डो ने मैदान पर अल-इत्तेफाक के डिफेंडर्स को खूब छकाया. कोई भी रोनाल्डो के खेल को समझ नहीं पा रहा था। हालांकि इसे वो गोल में कनवर्ट नहीं कर सके। रोनाल्डो ने मैच के दौरान एक बार बाइसिकल किक भी ट्राय करी लेकिन उसमें वह फेल हो गए।
https://twitter.com/AyanKaz30072677/status/1617375762105131008
https://twitter.com/aliirfan28/status/1617375700172013569
गुरुवार को पहला गोल दागने का सुनहरा मौका
इस मैच में रोनाल्डो तो गोल नहीं कर सके लेकिन उनके ही टीम के तालिस्का ने 31वें मिनट में तूफानी गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इस जीत के साथ कप्तान रोनाल्डो की टीम साउदी प्रीमियर लीग में टॉप पर पहुंच गई है और अब उनका अगला मुकाबला अल इतिहाद के खिलाफ सेमीफाइनल में गुरुवार को खेला जाएगा।
और पढ़िए –PSG गोलकीपर ने Ronaldo के चेहरे पर ‘मारा पंच’, गोल दाग लिया बदला
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines