'अगर मैं MS Dhoni को कॉल करता हूं, तो 99% नहीं उठाएंगे ...', विराट कोहली ने बुरे वक्त में धोनी के किए मैसेज का किया खुलासा

Virat Kohli

Virat Kohli

नई दिल्ली: विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच अगल बॉन्ड है। दोनों एक दूसरे की तारीफ करते हैं। दोनों की बीच का याराना जगजाहिर है। कोहली हर मौके पर धोनी के बारे में खुलकर बातें करते हैं। कोहली जब खराब दौर से गुजर रहे थे तब धोनी ने उनका साथ दिया था। अब एक बार फिर से अपने आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी के पोडकास्ट में बात करते हुए कोहली ने धोनी के उस मैसेज के बारे में बात की।

विज्ञापन

धोनी ने बुरे वक्त में किया था मैसेज-विराट कोहली

विराट कोहली ने कहा कि जब मेरा बुरा वक्त था और रन नहीं आ रहे थे तब धोनी एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने 2022 में मुझसे बात की थी, मेरे लिए यह प्योर बॉन्ड होना आशीर्वाद है। कोहली ने कहा कि उस वक्त धोनी भाई ने मुझे मैसेज किया। कोहली ने दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे दौर में अनुष्का के अलावा, जो मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत रही हैं क्योंकि वह इस पूरे समय में मेरे साथ रही हैं और उन्होंने मुझे बहुत करीब से देखा है कि मैंने कैसा महसूस किया है।

विज्ञापन

‘धोनी मेरा कॉल नहीं उठाते’

कोहली ने खुलासा किया कि धोनी से संपर्क करना काफी मुश्किल है। वह मेरे पास पहुंचे और आप शायद ही कभी उनसे संपर्क कर सकते हैं। अगर मैं उन्हें किसी भी दिन फोन करता हूं, तो 99 प्रतिशत वह (फोन) नहीं उठाएंगे, क्योंकि वह सिर्फ फोन नहीं देखते हैं।

विज्ञापन

धोनी कप्तानी में निखरे विराट

कोहली ने धोनी के नेतृत्व में सभी प्रारूपों में पदार्पण किया और बाद में महान क्रिकेटर से सभी प्रारूपों की कप्तानी संभाली। अपने करियर की शुरुआत से ही कोहली को धोनी का समर्थन मिला है। कोहली ने 15 साल के करियर में भारत के लिए 106 टेस्ट, 271 वनडे और 115 टी20 मैच खेले हैं। वह हाल ही में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए केवल 549 पारियों में 25000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ