Virat Kohli: विराट कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक ऐसे प्लेयर का नाम बताया है, जो अजीबो-गरीब कॉम्बिनेशन के साथ भोजन करता है। इस खिलाड़ी का नाम ऋद्धिमान साहा है, जो फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ये है पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी कमजोरी, रमीज राजा ने खुद बयां किया दर्द
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को लेकर कोहली ने खुलासा करते हुए कहा कि ‘मैने अपने जीवन में पहली बार किसी व्यक्ति को अजीब कॉम्बिनेशन के साथ खाना खाते हुए देखा है, तो वह ऋद्धिमान साहा है। साहा दाल-चावल के साथ आइसक्रीम खाता है, एक रसगुल्ला पूरा निगल जाता है।’
रोटी के साथ रसगुल्ला
दरअसल, विराट कोहली एक यूट्यूब चैनल से बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान विराट ने कहा कि ‘एक बार मैंने गौर किया कि उसकी प्लेट में बटर चिकन, रोटी, सलाद और एक रसगुल्ला था। मैंने देखा कि उसने रोटी और सलाद की दो-तीन बाइट खाईं, फिर पूरा रसगुल्ला खा गया, तब मैंने उससे पूछा ऋद्धि तुम ये क्या कर रहे हो? उसने मुझसे कहा कि वह इसी तरह से खाता है।’
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ‘मैं IND vs PAK का मैच देखने नहीं जाऊंगा, मेरी लड़ाई हो जाती है’
दाल चावल के साथ आइसक्रीम खाता है साहा- विराट
इतना ही नहीं विराट कोहली ने ये भी कहा कि ‘मैंने साहा को कई बार दाल-चावल के साथ आइसक्रीम खाते हुए देखा है। वह इन सभी को साथ में ही खाता है, जैसे कि दो बाइट चावल की खाएगा और फिर आइसक्रीम खाता है।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines