Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे पर है। एशिया कप तक पहले विराट कोहली को आराम दिया गया है। एशिया कप से पहले कोहली ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में मेंटर हेल्थ को लेकर बातचीत की है। विराट ने कहा- मैं ऐसे भी समय का अनुभव कर चुका हूं, जब मेरे कमरे में मुझे समर्थन करने वाले मेरे अपने लोग मौजूद थे, इसके बावजूद मैं अकेल महसूस करता था।
कोहली ने शेयर किया अपना अनुभव
विराट कोहली ने आगे कहा कि ‘मुझे पता है कि ऐसा काफी लोगों के साथ गुजरा होगा और वह इसे समझेंगे। इसलिए खुद के लिए समय निकालें और खुद से जुड़ें। अगर ऐसा करने में आप असफल रहे तो चीजें बिखर जाएंगी। विराट कोहली ने जिस अनुभव के बारे में बताया वह साल 2014 के दौरान की है।
और पढ़िए –Viral Video: खतरनाक अजगर को गले में लिपटा देख बच्चे के उड़े होश, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
साल 2014 गुजरा था बेहद खराब
आपको बता दें कि साल 2014 में विराट इंग्लैंड दौरे पर बतौर बल्लेबाज फेल रहे थे और डिप्रेशन में भी गए थे। हालांकि, वक्त के साथ उन्होंने मेहनत की और इससे बाहर निकले। विराट ने 2014 में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट की 10 पारियों में 13.50 की औसत से 134 रन बनाए थे। उन्होंने 1, 8, 25, 0, 39, 28, 0,7, 6 और 20 रन की पारियां खेली थीं।
बतौर खिलाड़ी चैलेंज को लेकर विराट का बयान
एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में बतौर खिलाड़ी चैलेंज को लेकर विराट ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- क्रिकेट जैसे खेल में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। यह मुझे हमेशा चुनौती देता है। मैं अपने प्रदर्शन में सुधार करने पर लगातार ध्यान देता हूं। बतौर एथलीट मेरा फोकस बस इस बात पर रहता है कि मुझे अपनी टीम को जीत दिलाना है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines