हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: ये चली रोहित शर्मा की गाड़ी, टीम इंडिया बनी सवारी

विज्ञापन

नई दिल्ली: पांचवें और आखिरी टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 88 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने ये सीरीज 4-1 से जीती और जीत के बाद जश्न भी तगड़ा मनाया। मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ड्राइवर बन गए और टीम के प्लेयर्स को गाड़ी में बैठाकर मैदान के चक्कर लगाए। मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रोहित शर्मा एकदम अलग अंदाज में पहुंचे। रोहित गोल्फ कार पर पहुंचे और उनके साथ ऋषभ पंत, आर अश्विन, दिनेश कार्तिक भी इस कार में मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो विंडीज क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। कप्तान रोहित जब ड्राइवर बने, तो इसका मजा डीके और अश्विन के अलावा ऋषभ पंत, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और रवि बिश्नोई भी लेने पहुंच गए। रोहित शर्मा के बगल में ऋषभ पंत बैठे हुए थे। बाकी के खिलाड़ी पीछे और बंगल में लटके नजर आए।

और पढ़िए – CWG Medal Tally: दसवें दिन भारत ने जीते 15 मेडल, जानिए मेडल टैली में कौन है टॉप पर?

अंतिम टी20 में टीम इंडिया ने अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया। युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। रोहित शर्मा खुद इस मैच में नहीं खेले। उनकी जगह हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली। अर्शदीप सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। टीम मैनेजमेंट ने इस सीरीज के दौरान पहले चार मैचों में संजू सैमसन से पारी का आगाज कराया। सूर्या ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका को बखूबी निभाया। बता दें कि इसी महीने के अंत से एशिया कप 2022 में खेलना है।

और पढ़िए – Boxer Sagar Ahlawat ने भारत को दिलाया रजत पदक, फाइनल में गोल्ड मेडल से चूके

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें