नई दिल्ली: एशिया कप के आखिरी मैच में विराट कोहली केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने आए। अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे। विराट ओपन करते हुए नाबाद 122 रन की पारी खेली। उनकी पारी में पूराने कोहली की झलक दिखी। विराट की पारी 12 चौकों और छह छक्कों से सजी थी। इस बीच के ये सवाल खड़ा हुआ कि विराट कोहली से क्यूं न टी20 में ओपन ही करवाया जाए।
अभी पढ़ें – IND vs AGF: विराट कोहली ने ठोका 71वां शतक, पत्नी अनुष्का शर्मा ने दिया ये खास गिफ्ट
तो मैं खुद बैठ जाऊं क्या फिर?
मैच के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान केएल राहुल से कोहली के बैटिंग ऑर्डर पर सवाल किया गया तो राहुल ने हंसते हुए जवाब दिया कि तो मैं खुद बैठ जाऊं क्या फिर? दरअसल एक पत्रकार ने केएल राहुल से सवाल किया कि आने वाली सीरीज़ और वर्ल्डकप में विराट कोहली को ओपनिंग करनी चाहिए, तब केएल राहुल ने मज़ेदार जवाब दिया।
राहुल ने पत्रकार के इस सवाल का जवाब हंसते हुए दिया और कहा कि तो मैं खुद बैठ जाऊं क्या फिर? राहुल के इस जवाब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी पत्रकार भी हंस पड़े। केएल राहुल ने आगे कहा कि विराट कोहली का लगातार रन बनाना टीम के लिए काफी बेहतर है। राहुल ने इसी के साथ यह भी साफ कर दिया कि कोहली आगामी सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप में नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।
विराट का रन बनाना हमारे लिए बोनस
राहुल ने आगे कहा कि विराट का रन बनाना हमारे लिए टीम के लिए बहुत बड़ा बोनस है। वह पिछली 2-3 सीरीज से अपने खेल पर काम कर रहे हैं और यह खूबसूरती से सामने आया है। अगर आप इस तरह 2-3 पारियां खेलते हैं , आपको आत्मविश्वास मिलता है। खुशी है कि वह इस तरह से खेल सकें। ऐसा नहीं है कि वह केवल तभी शतक लगा सकता है जब वह ओपनिंग कर रहा हों। अगर वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हैं तो वह भी शतक बना सकता हैं और यह उस भूमिका के बारे में है जो टीम विराट से चाहती है।
अभी पढ़ें – IND vs AGF: विराट कोहली ने ठोका 71वां शतक, पत्नी अनुष्का शर्मा ने दिया ये खास गिफ्ट
ओपनिंग में खुलकर खेलते हैं विराट कोहली
विराट कोहली आईपीएल में कई सीजन में ओपनिंग करते नजर आएं हैं। ओपन करते हुए उन्होंने कई कमाल की पारी खेली है। विराट में इंटरनेशल क्रिकेट में नौ बार ओपनिंग किया है। जिसमें 400 रन बनाए हैं। पिछले कुछ वक्त से केएल राहुल की बल्लेबाजी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। टी-20 में उनकी धीमे स्ट्राइक रेट और लगातार रनों का सूखा की वजह से उनके बैटिंग एप्रोच पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines