नई दिल्ली: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के रोड़ एक्सीडेंट के दो दिन बाद उत्तराखंड के सीएम धामी ने उनसे मुलाकात की। पंत का देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार दोपहर रुड़की के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को देखने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताई एक्सीडेंट की असली वजह
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीएम धामी ने पंत को दिए जा रहे चिकित्सा उपचार और क्रिकेटर द्वारा अस्पताल में डॉक्टरों से की गई प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। एक्सीडेंट के कारण को लेकर भी बहस छिड़ रही है ऋषभ पंत ने पहले झपकी की वजह से एक्सीडेंट की बात कही थी,लेकिन अब सीएम धामी ने इस घटना के पीछे के असली कारण को बताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अटकलों को विराम देते हुए कहा कि यह हादसा रास्ते में गड्ढा आने की वजह से हुआ और गड्ढे से बचने की वजह से ऋषभ की कार ने नियत्रण खो दिया और ये एक्सीडेंट हुआ।
और पढ़िए –लंबे-लंबे छक्के लगाते नजर आ रहे सौरव गांगुली, कुछ बड़ा करने वाले हैं दादा, देखिए Video
पंत के लिगामेंट में है चोट
धामी ने रविवार को घोषणा की कि ऋषभ पंत की जान बचाने वाले बस ड्राइवर और हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को उत्तराखंड सरकार 26 जनवरी को सम्मानित करेगी सक्षम अस्पताल, जहां पंत भर्ती थे के डॉ सुशील नागर ने पहले एएनआई को बताया था, “जब उन्हें यहां भर्ती कराया गया था, तब उनकी हालत गंभीर थी। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट की चोट है जो एमआरआई रिपोर्ट के बाद और स्पष्ट हो जाएगी।”
और पढ़िए –बल्लेबाज ने किया हवाई फॉयर, फील्डर ने हवा में उड़कर पकड़ लिया असंभव कैच, देखें Video
नागर ने यह भी कहा, “उनके माथे पर दो खुले घाव थे और उनकी कमर पर खरोंच के निशान थे। कुछ भी जानलेवा नहीं था। वह होश में थे और अच्छी तरह से बात कर रहे थे। मैंने उनसे पूछा कि वह सुबह-सुबह उस समय क्यों गाड़ी चला रहे थे। उन्होंने कहा। कि वह अपनी मां से अचानक मिलने जा रहा है।”
दिल्ली से रूड़की जाते वक्त हुआ एक्सीडेंट
आपको बता दें कि ऋषभ पंत का एक्सीडेंट 30 दिसंबर की सुबह-सुबह दिल्ली से रूड़की जाते वक्त हुआ था पंत का एक्सीडेंट कैसे हुआ इसपर अलग-अलग बयान सामने आ रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में ऋषभ पंत की गाड़ी को देखकर उनकी ओवरस्पीडिंग को भी एक्सीडेंट के पीछे की वजह बताया जाने लगा था
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines