हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

US Open: 21 साल की इगा स्वियातेक बनी चैंपियन, ट्रॉफी के अंदर रखा था अनमोल गिफ्ट, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: यूएस ओपन 2022 का खिताब पौलेंड की प्लेयर इगा स्वियातेक ने जीत लिया है। वुमन्स सिंगल्स के फाइनल में इगा ने ट्यूनिसियाई स्टार ओंस जबेउर को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 से करारी शिकस्त दी। ये उनका तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने दो बार फ्रेंच ओपन (2020, 2022) खिताब जीता है।

खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण था क्योंकि यह न्यूयॉर्क है। यहां काफी शोर होता है। मुझे वास्तव में खुद पर गर्व है कि मैं मानसिक रूप से इन चीजों से निपटने में सफल रही। इगा स्वियातेक ने जब ट्रॉफी उठाई तो उनकी खुशी दुगनी हो गई, क्योंकि ट्रॉफी के अंदर उनके लिए गिफ्ट था। स्वियातेक को इस गिफ्ट की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई। यह कॉन्फ्रेंस जब खत्म हुई, तो आखिरी सवाल के तुरंत बाद मॉडरेटर ने इगा को कहा कि आपको ट्रॉफी खोलकर देखना चाहिए।

अभी पढ़ें – तो क्या सचमुच T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं रविंद्र जडेजा, जानें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

अभी पढ़ें – साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस दिग्गज को सौंपी जा सकती है टीम की कप्तानी

इसके बाद इगा ने ट्रॉफी को खोला और देखकर हैरान रह गई। इस ट्रॉफी के अंदर इटेलियन मिठाई ‘तिरामिसू’ रखी होती है। इगा स्वियातेक को यह सरप्राइज यूएस ओपन के आयोजकों ने ही दिया था। इगा को ये मिठाई पसंद है। मिठाई देखकर इगा बेहद खुश हुईं और उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन

इगा स्वियातेक इस दौर की बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हैं। मौजूदा समय में वे दुनिया की नंबर-1 वुमेन्स टेनिस खिलाड़ी हैं। इगा स्वियातेक ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 2019 में खेला था।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola