...तो क्या सचमुच T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं रविंद्र जडेजा, जानें लेटेस्ट अपडेट

Ravindra Jadeja out of T20 World Cup

Ravindra Jadeja out of T20 World Cup

Ravindra Jadeja: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, इन्साइडस्पोर्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जडेजा को दाएं घुटने में चोट लग गई थी, जिसका अब सफल ऑपरेशन हुआ है। घुटने की सर्जरी के चलते रविंद्र जडेजा के वर्ल्ड कप तक फिट होने की संभावना ना के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CiKo5RTKakq/?utm_source=ig_web_copy_link

अब पूरी तरह फिट होने के बाद ही जडेजा टीम में लौट पाएंगे। हालांकि अभी तक जडेजा के वर्ल्ड कप से बाहर होने को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि हाल ही में रविंद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर सफल सर्जरी की जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने अपनी फोटो शेयर की थी और लिखा था कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

कोच ने दिया था ये बयान

हाल ही में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने चोट से परेशान रवींद्र जडेजा के टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेलने पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अक्टूबर में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से जडेजा को बाहर मानना फिलहाल उचित नहीं होगा। रवींद्र जडेजा के घुटने में चोट लगी है और वह अभी सिर्फ एशिया कप से बाहर हैं।

विज्ञापन

जडेजा ने दी थी ये जानकारी

जडेजा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में अपनी फोटो के साथ लिखा था, ‘सर्जरी सफल रही। बहुत से लोग ने सपोर्ट किया जिसके लिए धन्यवाद देता हूं। इसमें बीसीसीआई, मेरे टीममेट, सपोर्ट स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और फैन्स शामिल है। मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा और जितनी जल्दी हो सके क्रिकेट फील्ड में वापस आने की कोशिश करूंगा। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद’।

जडेजा को घुटने की समस्या लंबे समस से है। एशिया कप से पहले जडेजा को आईपीएल के दौरान भी चोट लगी थी। जिसके चलते कुछ मैचों से वह बाहर भी रहे थे। इसके बाद जडेजा ने अपनी फिटनेस पर काम किया और इंग्लैंड दौरे के जरिए मैदान पर वापसी की थी। लेकिन एक बार फिर उन्हें घुटने की समस्या ने परेशान किया, लिहाजा सर्जरी करानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ