UP Open 2023: भारत के स्टार बैटमिंटन खिलाड़ी और कनाडा ओपन विजेता लक्ष्य सेन को यूएस ओपन 2023 के सेमीफाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा है। निर्णायक मैच में उनका मुकाबला चीन के धाकड़ शटलर ली शी फेंग के साथ था। उनकी हार के चलते भारत का इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता, तीसरी वरीयता प्राप्त लक्ष्य, बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 इवेंट में एक घंटे और 16 मिनट तक चले एक कठिन अंतिम चार मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त फेंग के खिलाफ 17-21, 24-22, 17-21 से हार गए।
दोनों के बीच दिखी कांटे की टक्कर
दुनिया के 7वें नंबर के खिलाड़ी फेंग और 12वें नंबर के लक्ष्य के बीच शुरुआती गेम में 17 अंक तक कड़ी टक्कर हुई, लेकिन इसके बाद चीनी खिलाड़ी आक्रामक खेल के साथ आगे बढ़ गए। वहीं भारतीय खिलाड़ी ने बढ़त लेने के लिए कुछ अप्रत्याशित गलतियां कीं।लेकिन विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य बिना लड़े हार मानने के मूड में नहीं थे और उन्होंने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की।
ओपनर की तरह, दूसरे गेम में भी दोनों शटलरों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला क्योंकि वे एक-दूसरे को जरा भी मौका देने के मूड में नहीं दिख रहे थे। दोनों खिलाड़ी लंबी रैलियों में शामिल थे और चतुर ड्रॉप शॉट्स और स्मैश के मिश्रण से एक-दूसरे को मात देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लड़ाई 22 अंकों तक जारी रही, लेकिन लक्ष्य ने लगातार दो अंक हासिल कर बराबरी हासिल की और मैच को निर्णायक मुकाबले में ले गए।
निर्णायक मुकाबले में जीते चीनी खिलाड़ी
दो मैचों में एक-एक जीत दर्ज करने के बाद विजेता का चयन आखिरी सेट के हिसाब से हुआ। इसमें ली फेंग शुरुआती पहल करते हुए ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली थी।लेकिन लक्ष्य ने खुद को 17 अंक तक दौड़ में बनाए रखा, इसके बाद उनके चीनी प्रतिद्वंद्वी ने गेम और मुकाबला जीतने के लिए एक्सीलेटर दबाया और जीत हासिल की। बता दें कि हाल ही में लक्ष्य ने कनाडा ओपन में ली शी फेंग को ही हराकर जीत दर्ज की थी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines