U19 World Cup 2024 IND vs BAN: अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत शुक्रवार 19 जनवरी से हो चुकी है। इस बार अंडर-19 विश्व कप साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। वहीं भारतीय टीम शनिवार से अपने अंडर-19 विश्व कप 2024 अभियान की शुरुआत करने वाली है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पड़ोसी देश बांग्लादेश से होने वाला है।
उदय सहारन की कप्तानी वाली टीम इंडिया बांग्लादेश को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी। टीम इंडिया बांग्लादेश को हराकर अपने अंडर-19 विश्व कप 2024 अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला मंगुआंग ओवल में खेला जाएगा।
फाइनल में भारत को हरा चुका है बांग्लादेश
वैसे तो भारतीय टीम बांग्लादेश से कई बेहतर है फिर भी विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। अंडर-19 विश्व कप में बांग्लादेश के हाथों टीम इंडिया को पहले भी हार मिल चुकी है। साल 2020 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हराया था। इस हार के साथ टीम इंडिया का पांचवी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया था।
इस जीत के साथ बांग्लादेश ने पहली बार अंडर-19 विश्व कप खिताब को अपने नाम किया था। वहीं टीम इंडिया सबसे ज्यादा 5 बार अंडर-19 विश्व कप को अपने नाम कर चुकी है। साल 2022 अंडर-19 विश्व कप को भी टीम इंडिया ने जीता था। अब टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी।
ये भी पढ़ें:- शिखर धवन ने मोहम्मद रिजवान के लिए मजे, शॉर्ट रन लेने पर ट्रोल हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी
कहां और कब देखें मैच
अंडर-19 विश्व कप 2024 में होने वाले भारत और बांग्लादेश के मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार पर भी होगी, जहां आप फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines