U19 World Cup 2024: पहले मैच में भारत को रहना होगा सतर्क, फाइनल में हार चुकी है टीम इंडिया

U19 World Cup 2024 IND vs BAN: अंडर-19 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के साथ मैच से करेगी।

U19 World Cup 2024 india vs bangladesh india won 5 time U19 World Cup title

भारत का पहला मैच बांग्लादेश के साथ Image Credit: Social Media

U19 World Cup 2024 IND vs BAN: अंडर-19 विश्व कप 2024 की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। पहला मैच आयरलैंड और यूएसए के बीच खेला जाएगा। इस बार अंडर-19 विश्व कप 2024 साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। एक बार फिर से इस टूर्नामेंट में सभी की नजरें टीम इंडिया पर रहने वाली हैं। अंडर-19 विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम भारत की है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 जनवरी से करने वाली है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होने वाला है।

विज्ञापन

टीम इंडिया को बांग्लादेश से रहना होगा सतर्क

अंडर-19 विश्व कप में 20 जनवरी को भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत होगी। वैसे तो टीम इंडिया को बांग्लादेश के मुकाबले काफी मजबूत टीम माना जाता है लेकिन पहले मैच में टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा। ये वहीं बांग्लादेश है जिसने साल 2020 के अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

विज्ञापन

साल 2020 में भारत को हराकर बांग्लादेश की टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। टीम इंडिया इस बार टूर्नामेंट में खिताब को बचाने उतरेगी। टीम इंडिया ने इस खिताब को आखिरी बार साल 2022 में अपने नाम किया था। जिसके चलते इस बार भारतीय टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन टूर्नामेंट में उतरने वाली है।

https://twitter.com/Zee92R/status/1734373481817506013

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम ने 5 बार जीता ये खिताब

अंडर-19 विश्व कप के खिताब को टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा बार अपने नाम किया है। अभी तक भारतीय टीम 5 बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया अब छठी बार अंडर-19 विश्व कप खिताब को जीतने मैदान पर उतरेगी। इस बार टीम इंडिया की कमान उदय सहारन के हाथों में है। इससे पहले टीम इंडिया साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ