टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम छक्के लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फॉर्मेट में प्लेयर अपना विकेट बचाकर खेलता है। उसके पास खुद को सेट करने और बड़ा स्कोर करने का पूरा मौका होता है। Test Cricket में रन बनाने की जल्दी नहीं होती है और बल्लेबाज आराम से क्रीज पर टिककर खेल सकते हैं। लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हुए, जिन्होंने इस फॉर्मेट को अपने अंदाज में खेला। इस दौरान खूब चौके-छक्के भी लगाए।
इस खबर में हम आपके लिए उन तीन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से भारतीय बल्लेबाज हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज
वीरेंद्र सहवाग
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग टॉब पर हैं। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में कुल 104 मुकाबले खेले और इस दौरान 8586 रन बनाए। कुल 104 मुकाबले में उन्होंने 91 छक्के लगाए हैं। सहवाग टेस्ट करियर में पहली बार 300 रन बनाने के करीब पहुंचे तो इस कीर्तिमान को भी उन्होंने छक्का लगाकर ही पूरा किया था।
महेंद्र सिंह धोनी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान एम एस धोनी हैं। धोनी ने 90 टेस्ट मैच खेलने के बाद संन्यास लिया। इस दौरान उन्होंने इस फॉर्मेट में वैसी ही बल्लेबाजी की जिसके लिए वो जाने जाते हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाए हैं। इस दौरान कुल 78 छक्के भी ठोके। 90 टेस्ट के दौरान उन्होंने केवल 144 पारियां ही खेली हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चोट बनी चिंता
सचिन तेंदुलकर
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर हैं। सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट के लगभग 16 हजार हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक भी दर्ज है। तेंदुलकर ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 329 पारियों में उन्होंने कुल 69 छक्के लगाए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines