IND vs AUS ODI World Cup 2023: टीम इंडिया विश्व कप 2023 में अपना अभियान 8 अक्टूबर के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करने जा रही है। रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर होगी कि जीत के साथ आगाज किया जाए। टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेल चुकी है, जिसमें दो मुकाबले टीम अपने नाम करने में सफल रही थी। हालांकि सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम हार गई, जिसके बाद से लग रहा है कि टीम के लिए राह आसान तो नहीं रहने वाली हैं।
विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) भले ही भारत में हो रहा है, लेकिन दूसरी सभी टीमें यहां कि पिच को लेकर तैयार हैं। इसलिए भारत को खास प्लान के साथ मुकाबले में उतरना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं उन तीन प्लानों के बारे में जो टीम इंडिया की राह आसान कर सकते हैं।
ओपनिंग में होगा कमाल तभी मचेगा धमाल
एक खास आंकड़े के बारें में पहले आपको बताते हैं। दरअसल टीम इंडिया की ओपनिंग अगर 50+ होती है तो टीम 58 फीसदी मुकाबले जीतती है। इसलिए टीम के ओपनर्स को ध्यान रखना होगा कि शुरुआत के ओवर्स को आराम से खेलकर लंबा खेलने के लिए देखना होगा। जिसके बाद के बल्लेबाजों पर भी ज्यादा प्रेशर नहीं बने.
मिली पकड़ को नहीं छोड़ना होगा
पिछले कुछ समय में देखा गया है कि टीम के बल्लेबाज ये फिर गेंदबाज मैच को पकड़ लेते हैं। पर ये पकड़ ज्यादा देर नहीं रह पाती. अगर गेंदबाज शुरु में 2 से 3 विकेट झटक लेते हैं तो कोशिश होनी चाहिए कि दूसरी टीम को जल्दी समेटा जाए। अगर स्कोर बड़ा हो जाता है तो फिर दूसरी पारी में टीम इंडिया पर दबाव बन सकता है। इसलिए विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) में अच्छी मिली शुरुआत को जीत तक ले ही जाना होगा।
पकड़ो कैच, जीतो मैच
क्रिकेट में एक पुरानी कहावत है कि पकड़ो कैच जीतो मैच। इस बात का ध्यान टीम इंडिया को इस विश्व कप 2023 में रखना है। एशिया कप 2023 में देखा गया था कि टीम ने एक साथ कई कैच छोड़े थे। जिससे टीम को समस्या हो गई थी। इसलिए विश्व कप में इस गलती से बचना ही होगा। इस टूर्नामेंट (ODI World Cup 2023) में एक गलती बहुत भारी पड़ सकती है। ये हम सभी पिछले सालों में देख चुके हैं। उम्मीद करते हैं कि इन सभी प्लान के साथ टीम उतरेगी, और जीत हांसिल करेगी।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
72 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
205 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
308 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
367 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
379 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
398 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
398 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
405 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
416 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines