हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup में टीम इंडिया को 8 साल बाद हरा पाया पाकिस्तान, ये खिलाड़ी बने जीत के हीरो...

विज्ञापन
Team India lost against Pakistan after 8 years

Asia Cup: पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है। ये मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ है। जिसमें भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 60 रन की पारी खेली, इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

अभी पढ़ें – ‘बुरे वक्त में सिर्फ धोनी ने की बात, सब टीवी पर देते हैं ज्ञान…’ विराट कोहली ने बयां किया दर्द

विज्ञापन

182 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने कप्तान बाबर का विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन दूसरा छोर संभाल रहे मोहम्मद रिजवान पूरी लय नजर आए। उन्होंने फखर जमां के साथ 41 रन जोड़ कर पारी को संभाला। जमां के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने मोहम्मद नवाज को बैटिंग के लिए भेजाकर सभी को चौंका दिया। कप्तान बाबर का ये फैसला मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। नवाज ने महज 20 बॉल पर 42 रन बना दिए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे।  इस दौरान नवाज और रिजवान के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई।

मोहम्मद रिजवान ने 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली

पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, मोहम्मद नवाज ने 20 गेंद पर 42 रन बना दिए। इन दोनों की पारी के दम पर मैच पाकिस्तान के पक्ष में चला गया था। अंत में इफ्तिकार अहमद के बल्ले से विनिंग रन निकले।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – रोहित-राहुल ने कर दी छक्कों की बारिश, उर्वशी की कातिल मुस्कान ने लूट ली महफिल

मैच का टर्निंग प्वाइंट

अर्शदीप सिंह ने मैच में 17.3 ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर आसिफ अली का आसान कैच छोड़ दिया। ये मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। जिस वक्त आसिफ का कैच छोड़ा गया उस समय वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। बस यहीं से मैच बदल गया। उन्होंने इसके बाद 8 गेंद में 16 रन बना दिए और पाकिस्तान को मैच जिता दिया और वह जीत के हीरो बनकर उभरे।

विज्ञापन

8 साल के बाद पाकिस्तान से हारी टीम इंडिया

एशिया कप में भारत 8 साल के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोई मुकाबला हारा है। इससे पहले 2014 के एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को 1 विकेट से हराया था।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola